Thu. Dec 25th, 2025

नहाए खाए के साथ चार दिवसीय महापर्व छठ आज से शुरू

न्यूज़ डेस्क ::–

विजय कुमार सिंह ::–

18 नवंबर 2020, बुधवार

सूर्योपासना का महापर्व छठ आज बुधवार को नहाए खाए के साथ शुरू हो जाएगा। इस पर्व की शुरुआत कार्तिक शुक्ल चतुर्थी को तथा समाप्ति कार्तिक शुक्ल सप्तमी को होती है।

गुरुवार की रात्रि छठ व्रती महिलाएं खरना पूजन करेगी। 20 नवंबर शुक्रवार की शाम घाटों पर श्रद्धालु अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य प्रदान करेंगे। 21 नवंबर शनिवार की सुबह उदयमान सूर्य को अर्घ्य प्रदान करने के साथ छठवर्ती पारण कर पर्व की समाप्ति करेंगे।

4 दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में नहाए खाए के दिन छठ व्रती महिलाएं-पुरुष गंगा आदि नदियों में स्नान कर घर में नियम निष्ठा से कद्दू भात का सेवन कर नहाए खाए का पर्व मनाएंगे।

19 नवंबर शुक्रवार की शाम खरना के दिन छठ व्रती महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं और रात में मीठी खीर बनाकर खरना पूजन कर प्रसाद ग्रहण करती है।

अगले दिन षष्ठी तिथि को दिनभर छठवर्ती निर्जला व्रत रखेगी। साथ ही दिन में स्वादिष्ट पूरी-पकवान बनाकर संध्या बेला में छठ घाटों पर हाथ में सुप, डाला में फल, फूल, पान, सुपारी, पकवान भर कर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य प्रदान करेगी। इस दौरान छठव्रती बिना अन्न जल के रहेगी और सप्तमी तिथि को उदयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य प्रदान कर प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रत समाप्त करेगी। फोटो इंटरनेट

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed