Thu. Dec 25th, 2025

बेगूसराय :: गरीब, जरूरतमंद बच्चों के साथ युवाओं की टोली ने मनायी सच्ची दीपावली

बेगूसराय ::–

विजय कुमार सिंह ::–

13 नवंबर 2020 शुक्रवार

◆ अच्छी पहल :- आपसी सहयोग से युवाओं ने खरीदे नए कपड़े , खिलौने , मिठाई , फुलझड़ी , कॉपी व गुल्लक जरूरतमंद बच्चों के बीच किया वितरण

★ पिछले आठ साल से लगातार दीपावली से पूर्व जरूरतमंद बच्चों के बीच जाकर मनाते है दीपावली

बेगूसराय शहर के युवाओं ने सार्थक दीपावली मनाई। दीपावली पर्व पर सभी घरों में उजियारा हो और सभी इस पर्व को उत्साह व उमंग के साथ मनाए ऐसा ही सोच रखती है यह युवाओं की टोली।दीपावली के 01 दिन पहले बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया ये लोग।

‘आये किसी का मुंह मीठा कराएं, खुशियों की फूलझडिय़ां जलवाए, कुछ घरों में अपने हिस्से की खुशियां बांट आएं’

इसको चरितार्थ करते हुए अमित जायसवाल के नेतृत्व में सेवाभाव से जरूरतमंदों की टोली दीपावली के अवसर पर बच्चों के बीच उसके चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया।

दीवाली के गिफ्ट के रूप में मिठाई, दिये, बाती, खिलौने, कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर, गुल्लक बच्चों को नए कपड़े और शुभकामनाएं बांटी गईं।

अमित जायसवाल ने यहां के लोगों से अपेक्षा की कि हम एक ऐसा समाज बनाने में सफल होंगे जहां आर्थिक- सामाजिक, गैरबराबरी रहित समाज हो।

राघव, आयुष, सोनू , नितिन व भीम ने बताया कि हरेक साल दीपावली के अवसर पर वैसे जगहों पर हमसब जाने का प्रयास करते हैं। जहाँ दीपावली पर्व उनलोगों के लिए आम दिन की तरह होता है। उन्हें पर्व का महत्व समझाना व बताना साथ ही साथ लाये समानों को बाँटना बच्चों के चेहरे पर खुशियों का भाव ला देती है।

सुमित, दीपक, कुन्दन व रौनक ने बताया कि वे दीपावली ही नहीं हरेक त्यौहार को इसी तरह मनाते हैं। दिल को सुकून मिलता है ऐसे कार्यों को करके। वहीं बैभव, अभिषेक, सूर्या व प्रशांत ने बताया कि अपने अपने घर के आस पास के जरूरतमंद बच्चों की मदद करके आप उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं।

नितेश रंजन ने बताया कि यह कार्यक्रम रजौरा गाँव के चौधरी टोला में आयोजित किया गया, हरेक साल अलग अलग जगहों पर जाकर बच्चों के बीच खुशियाँ बाँटने का हमसभी का प्रयास रहता है।

मौके पर प्रभात, आयुष, नितिन, सोनू , भीम, कुन्दन गुप्ता, सुमित, अभिषेक, दीपक, सूर्यप्रताप, श्रवण, रौनक, बैभव, प्रभात समेत अन्य मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed