बेगूसराय ::–
विजय/अविनाश कुमार गुप्ता ::-
08 नवंबर 2020, रविवार
आज रविवार का दिन बेगूसराय के लिए अशुभ माना जा रहा है। आज जहां बेगूसराय के प्रसिद्ध चिकित्सक सर्जन डॉ एके पाठक का डेंगू के कारण निधन हो गया। वही दूसरी ओर पत्रकार मारुति नंदन के पिताजी एवं मंझौल निवासी हिंदुस्तान के पत्रकार प्रोफेसर संजय जी के पिताजी का भी देहांत हो गया।
खबरों के अनुसार आज पत्रकार मारुति नंदन के पिताजी विष्णुपुर निवासी सेवानिवृत्त हथकरघा उद्योग निदेशक अमर कुमार सिन्हा का हृदय गति रुकने के कारण निधन हो गया।
जबकि दूसरी ओर मंझौल निवासी हिंदुस्तान के पत्रकार प्रोफ़ेसर संजय कुमार के पिताजी 81 वर्षीय अक्षय कुमार सिंह उर्फ गोपाल जी का भी आज निधन हो गया।
बेगूसराय के जाने-माने चिकित्सक एवं पत्रकार के पिताजी की निधन पर लोगों ने शोक व्यक्त किया एवं उनके परिवार को इस दुख की वेला में धौर्य बनाकर रहने की ईश्वर से कामना की।



