खगड़िया ::–
विजय कुमार सिंह ::–
5 नवंबर 2020, गुरुवार
खगड़िया प्रखंड अंतर्गत रानी सकरपुरा पंचयात के युवाओं ने राष्ट्रवादी पत्रकार अर्णव गोस्वामी की गिरफ्तारी को लेकर महाराष्ट्र मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का पुतला दहन किया। दर्जनों युवाओं ने नारेबाजी करते हुए पुतला जलाया।
पुतला दहन के बाद विद्यार्थी परिषद खगड़िया के नगर सह मंत्री अमन पाठक ने कहा की महाराष्ट्र में आपातकाल सी स्थिति हो गयी है। पहले सुशांत मामले और अब लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर जिस तरह का चरित्र महाराष्ट्र सरकार ने पेश की है वह कहीं से भी बरदाश्त योग्य नहीं है।
एक राष्ट्रवादी पत्रकार को जिस तरह से घसीट कर जेल ले जाया गया। उसकी हर राष्टवादीयों ने भर्त्सना की। आज अपने राष्ट्र से प्यार करने वाला हर भारतीय सजग हो गया। जो देश को बर्बाद करने पर तुले गद्दारों को पच नहीं रहा है।
कार्यक्रम में अर्णव तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं का भी नारा लगा। इस पुतला दहन कार्यक्रम में अंशु पाठक, दिग्विजय कुमार, मुरारी रस्तोगी, सरवन जोशी, सुमन कुमार इत्यादि ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


