Thu. Dec 25th, 2025

बीजेपी पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त बागी नेताओं के खिलाफ लिया एक्शन, निष्कासित किए गए तीन नेता

बेगूसराय ::–

विजय कुमार सिंह ::–

21 अक्टूबर 2020, बुधवार

बिहार विधानसभा चुनाव में  भारतीय जनता पार्टी अपने बागी  नेताओं के खिलाफ एक्शन लेते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया।

भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री कृष्णमोहन पप्पू ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल के निर्देशानुसार पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के कारण पार्टी के तीन नेताओं संजय गौतम, आशुतोष पोद्दार हीरा एवं जयराम दास को पार्टी से निष्कासित कर दिया।

उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अनुशासन के खिलाफ जाकर NDA उम्मीदवार के विरुद्ध चुनाव लड़ने एवं NDA एवं भाजपा के खिलाफ प्रचार प्रसार कर पार्टी की छवि को धूमिल करने के कारण उक्त नेताओं के निष्कासन की कार्रवाई की गई।

भारतीय जनता पार्टी अपने प्रारंभिक दिनों से अनुशासन के साथ-साथ सेवा के जिस भाव से कार्यरत है उस मूलमंत्र के खिलाफ निजी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए जो लोग अपने दल के प्रति वफादार नही होते वैसे लोगों का भारतीय जनता पार्टी से कोई सम्बन्ध नही है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed