बेगूसराय ::–
विजय कुमार सिंह ::–
21 अक्टूबर 2020, बुधवार
133 वीं जयंती के अवसर पर शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति के तत्वाधान में भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के अप्रतिम योद्धा बिहार केसरी डॉक्टर श्री कृष्ण सिंह की जयंती समारोह श्री कृष्ण चौक नगर निगम स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम से हुआ। जिसकी अध्यक्षता शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की।
अपनी अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि श्री बाबू का जन्म 21 अक्टूबर 1887 तथा मृत्यु 31 जनवरी 1961 को हुआ था। वह बिहार के विराट महापुरुष तथा अप्रतिम योद्धा थे। उनकी राजनीति की शुरुआत मुंगेर जिला परिषद के चेयरमैन से हुई थी।
वह बिहार के प्रधानमंत्री और आजीवन बिहार के मुख्यमंत्री के पद पर को सुशोभित करते रहे। ऐसे महापुरुष को शत-शत नमन करता हूं।
इस अवसर पर नगर निगम के पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि श्री बाबू का संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा और जन सेवा के लिए समर्पित था। उनके कर्मठ एवं कुशल नेतृत्व के कारण बहुमुखी विकास हुआ।
चंद्रशेखर चौरसिया ने कहा कि महान विभूतियों का आकलन उनके व्यक्तित्व एवं कर्तव्य बोध से होता है। ऐसे में बिहार केसरी डॉक्टर श्री कृष्ण सिंह नील गगन में देदीप्यमान नक्षत्र के रूप में चमकते रहे। श्री बाबू आधुनिक बिहार के शिल्पकार, बहुआयामी प्रतिभा के धनी, बिहार के गौरव स्तंभ थे। भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के अग्रणी सेनानी थे।
इस अवसर पर राजद के प्रदेश सचिव प्रोफेसर अशोक यादव ने कहा कि बिहार की औद्योगिक विकास में श्री बाबू अपना संपूर्ण जीवन होम कर दिया। वे सच्चे देशभक्त थे। आज उनके पद चिन्हों पर चलना बहुत ही कठिन है। बिहार में दर्जनों योग संस्थान की स्थापना उन्होंने करवाई। इसके लिए बिहार वासी सदा ऋणी रहेगा।
फिल्म अभिनेता अमिया कश्यप ने कहा कि शिक्षा और शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना और विकास में श्री बाबू की अहम भूमिका रही है।
इस अवसर पर आज़ाद पुस्तकालय के सचिव डॉ एम. एन.रहमानी, जेपी सेनानी के प्रदेश महासचिव डॉ शैलेंद्र कुमार सिंह, अधिवक्ता राजेंद्र महतो, महिला सेल सचिव सुनीता देवी, छात्र अनिकेत कुमार पाठक, छात्र नेता शुभम कश्यप, अधिवक्ता राजीव कुमार उर्फ मुन्ना, सीताराम सास्त्री, आर्य समाज, रामानन्द सिंह राजद, सुधीर सिंह, दिलीप सिंह होकर संघ, साकेत कुमार, सोनू कुमार, निहाल कुमार आदि ने उनके आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।


