Fri. Mar 27th, 2026

NH-28 पर ट्रक की ठोकर से पिता की मौत, पुत्री गंभीर रूप से जख्मी

 

बछवाड़ा, बेगूसराय ::-

राकेश यादव ::–

7 अक्टूबर 2020 बुधवार

देर शाम चिरंजीवीपुर गांव के समीप एनएच 28 पर ट्रक की चपेट में मोटरसाइकिल आ जाने के कारण पिता की मौत हो गयी। वहीं पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गयी।

बताते चलें कि नारेपुर (वार्ड चार) निवासी मो० मौजीम का लगभग तीस वर्षीय पुत्र मो० सद्दाम आपने चार वर्षीय पुत्री के साथ जरूरी काम से दलसिंहसराय बाजार गया था। जहां से वापस लौटने के क्रम में चिरंजीवीपुर गांव के समीप एनएच 28 पर ओवर टेक करने वाले ट्रक की चपेट में मो० सद्दाम की बाइक आ गयी। जिसके कारण बाइक सवार मो० सद्दाम व उसकी पुत्री आयशा गंभीर रूप से घायल हो गयी।

तत्पश्चात आसपास के ग्रामीणों नें उक्त दोनों घायलों को इलाज हेतु स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों नें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उक्त घायल की मौत हो गयी। जबकि उक्त मृतक की लगभग चार वर्षीय पुत्री गंभीर घायलावस्था में जिन्दगी व मौत के बीच संघर्ष कर रही है।

घायल के मौत की खबर पाकर बछवाड़ा थाने की पुलिस शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। मृतक दो भाईयों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई मो० मिस्टर के अलावा दो बहनों में सबसे दुलारा था। लगभग पांच वर्ष पुर्व उनकी शादी लवली प्रवीण से हुई थी।

मृतक की चार वर्षीय पुत्री अलिशा व तीन वर्षीय पुत्र आहील के सर से सदा के लिए पिता का साया छीन गया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed