Thu. Dec 25th, 2025

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा चलाया जा रहा सदस्यता अभियान आज भी जारी

बेगूसराय ::–

विजय कुमार सिंह ::–

27 नवम्बर 2020, रविवार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा चलाया जा रहा सदस्यता अभियान आज भी पूरे बेगूसराय जिले में चलाया गया। बेगूसराय नगर के सुजाभर्रा में यह अभियान चलाया गया।

इस मौके पर पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं वर्तमान में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि विगत 15 दिनों से देशव्यापी सदस्यता अभियान पूरे बेगूसराय जिले में चलाया जा रहा है। पूरे जिले में सभी प्रखंड में सैकड़ों कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में लगे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने शिक्षा एवं छात्रों के साथ भेदभाव करने का काम किया है। जिस तरह से सरकार शराबबंदी के लिए पूरे बिहार में व्यापक अभियान चलाया। उसी तरह शिक्षा सुधार के लिए शराबबंदी की तरह कोई अभियान क्यों नहीं चलाया?  बिहार की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चौपट क्यों है? बिहार के छात्र बाहर जाकर पढ़ाई करने के लिए क्यों मजबूर है? बिहार के छात्रों के शिक्षा व्यवस्था सुधार के बदले वोट बैंक के लिए लोक लुभावने साइकिल, पोशाक एवं छात्रवृत्ति की योजना चलाई, लेकिन सरकार स्कूल-कॉलेज में पढ़ाई हो, जो कि छात्रों की मुख्य जरूरत है। उस पर सरकार ने नहीं ध्यान दिया।

इस विधानसभा चुनाव में शिक्षा सुधार एक बहुत बड़ा मुद्दा बनेगा एवं बिहार के छात्र युवा जो छात्र हित की बात करेगा उसी का समर्थन करेंगे।

इस मौके पर जी डी कॉलेज अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से विद्यार्थी परिषद नए नए छात्रों को संगठन में जोड़ कर बेगूसराय में विश्वविद्यालय खुले, सभी कॉलेजों में पीजी की पढ़ाई हो, सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खुले, एम्स की स्थापना हो। इस मुद्दे पर चरणबद्ध आंदोलन करेगी। सदस्यता अभियान के माध्यम से छात्रों से समर्थन मांगा जा रहा है।

इस मौके पर नगर सह मंत्री आदित्य कुमार ने कहा कि सदस्यता अभियान में छात्रों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। काफी संख्या में छात्र-छात्रा एवं शिक्षक सदस्य बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि 28 एवं 29 तारीख को महा व्यापक सदस्यता अभियान पूरे देश में चलाया जाएगा। बेगूसराय जिले में भी यह अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 30 सितंबर तक सदस्यता अभियान जोकि निशुल्क एवं ऑनलाइन चलाया जा रहा है यह अभियान चलेगा। आज पूरे बेगूसराय जिले में 375 छात्र छात्राओं को सदस्य बनाया गया।

इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आजाद कुमार, जीडी कॉलेज मंत्री शांतनु कुमार, कॉलेज प्रतिनिधि अमरनाथ कुमार, घनश्याम कुमार, अभिनव कुमार आदि उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed