Thu. Dec 25th, 2025

रेल कर्मचारी सुरेश ग्वाला के परिजन अनहोनी की आशंका से दहशत में 

ब्युरो प्रमुख –  चन्द्र प्रकाश राज ,

रेल कर्मचारी सुरेश ग्वाला के परिजन अनहोनी की आशंका से दहशत में 

रिपोर्ट –  वीरेश सिंह ,

मांझी। दाउदपुर के खडरहिया निवासी तथा पश्चिम बंगाल के रामपुर हाट स्टेशन पर कार्यरत रेलवे ग्रुप डी का कर्मचारी सुरेश ग्वाला पांच दिनों बाद भी अपने गंतब्य तक नही पहुंच सका है। दाउदपुर थाना क्षेत्र के खडरहिया नारायणपुर से 21 सितम्बर को रामपुर हाट के लिए निकले सुरेश के ड्यूटी पर नही पहुंच पाने की सूचना रेल प्रशासन ने जब परिजनों को दी तो उनके होश उड़ गए। आनन फानन में परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कहीं कुछ पता नही चला। थक हारकर पत्नी शारदा देवी ने इस मामले की लिखित सुचना दाउदपुर थाना पुलिस को दे दी है। परिजनों ने बताया कि 20 दिन की छुट्टी काटकर वह रामपुर हाट के लिए रवाना हुआ। चूंकि उसे 22 सितम्बर को हाजिरी देनी थी। हालांकि वह आज तक न ड्यूटी पर पहुँचा और नही घर लौटा। परिजन किसी अप्रिय घटना अथवा अनहोनी की आशंका से दहशत में हैं।

Related Post

You Missed