Thu. Dec 25th, 2025

क्रीडा भारती के द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह 20 सितंबर, रविवार को जीडी कॉलेज में

बेगूसराय ::–

@ कार्यक्रम में जुटेंगे प्रान्त स्तर के कई पदाधिकारी

@ जिले के दर्जनों खिलाड़ी एवं कोच को किया जाएगा सम्मानित

विजय कुमार सिंह ::–

19 सितंबर 2020, शनिवार

क्रीडा भारती, बेगूसराय के द्वारा कल रविवार को अपराह्न 12:15 बजे से शहर के जी डी कॉलेज, बेगूसराय के सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह सह मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम किया जाएगा। इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है।

संगठन के जिला मंत्री सह शारीरिक शिक्षक रणधीर कुमार ने कहा कि कोरोना काल मे भी क्रीडा भारती ने ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता, मेजर ध्यानचंद पेंटिंग प्रतियोगिता एवं चेतना दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया था। तत्पश्चात कल उपरोक्त प्रतियोगिताओं में सफल कुल 40 प्रतिभागियों एवं जिले में विगत वर्षों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले 7 खिलाड़ीओं एवं 7 कोचों को भी सम्मानित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में क्रीडा भारती, उत्तर बिहार प्रान्त के अध्यक्ष  चंद्रशेखर अधिकारी, प्रान्त उपाध्यक्ष सुमंत कुमार, प्रांत मंत्री अमित ठाकुर, LNMU के कुलानुशासक अजित चौधरी, जीडी कॉलेज के प्राचार्य अवधेश कुमार,भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एसएन पांडेय, राष्ट्रीय स्वयमसेवक संघ के राज्य समरसता प्रमुख अमरेंद्र कुमार उर्फ लल्लू बाबू, समाजसेवी ललन प्रसाद सिंह, आशीर्वाद रंगमंडल के निदेशक अमित रौशन, पूर्व मेयर संजय सिंह ने आने की सहमति दी है।

संगठन के जिलाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कार्यक्रम को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए उपस्थित खिलाड़ियों को कोरोना से बचाव एवं मतदान हेतु जागरूक भी किया जाएगा। कार्यक्रम में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।

कार्यक्रम के व्यवस्था एवं स्वागत की जिम्मेदारी कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार को सौंपी गई है। विदित हो कि जिले में क्रीडा भारती संगठन के गठन के कुछ माह में ही अपने कार्यों से युवाओं को जोड़ने का कार्य किया है।। उपरोक्त आसय की जानकारी संगठन के उपाध्यक्ष सुमन कुमार एवं सह मंत्री बाबुल कुमार ने दी है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed