बेगूसराय ::–
विजय कुमार सिंह ::–
18 सितम्बर 2020 शुक्रवार
बेगूसराय में गुरुवार की रात बदमाशों ने गुटखा खरीदने के दौरान हुए विवाद में दुकानदार समेत दो को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना नगर थाना क्षेत्र के हर हर महादेव चौक की है।
खबरों के अनुसार हर हर महादेव चौक स्थित पान दुकान पर बाइक सवार दो बदमाश गुरुवार की रात गुटका खरीदा और इसके बाद दुकानदार और बदमाशों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे एक अन्य युवक समेत पान दुकानदार की गोली लगने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
मृतक पान दुकानदार की पहचान नयागांव थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी सहदेव सिंंह का पुत्र विकास कुमार के रूप में की गई। जबकि बीच-बचाव करने आए एक अन्य युवक की पहचान नागदह गांव के रौशन कुमार के रूप में की गई है।
घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन की। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर बदमाशों की पहचान कर ली है। खबरों के अनुसार एक बदमाश को हथियार और बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है।
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक पर सवार दो अपराधी आए और गुटखा की मांग की। फिर गुटखे की पैसे मांगने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बदमाशों ने पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। जिससे दो युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए छानबीन कर रही है।


