ब्युरो प्रमुख – चन्द्र प्रकाश राज ,
युवा शक्ति के द्वारा हुआ दौड़ प्रतियोगिता में अंगद प्रथम , राजन द्वितीय व ब्रजेश तृतीय 
रिपोर्ट – वीरेश सिंह
छपरा / मांझी। मंगलवार को घोरहट पंचायत युवा शक्ति आर्मी एकेडमी के द्वारा आयोजित दौड़ प्रतियोगिता घोरहट मठिया में सारण सिवान गोरखपुर देवरिया बलिया के लगभग दो सौ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। दौड़ प्रतियोगिता में अंगद पासवान प्रथम राजन कुमार महतो भागर द्वितीय व ब्रजेश कुमार दुमाईगढ़ के युवाओं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फागुलाल,सचिन संदीप ,बिट्टू ,बिरेम,मूलदिम,मुरली राय भी टॉप 10 के विजेता रहे। जदयू नेत्री माधवी सिंह ने फीता काटकर प्रतियोगिता का विधिवत उदघाटन किया। मांझी भाग 3 के जिलापरिषद व मांझी विधानसभा के भावी प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह उर्फ चुनू लोजपा नेता मुन्ना सिंह बजरंगदल के प्रदेश अध्यक्ष राहुल मेहता अभिषेक सिंह बबलू शर्मा रोहित गिरी ने सभी दस टॉपर युवाओं को शील्ड मेडल टी शर्ट व नकद आदि से सम्मानित किया। प्रतियोगिता का संचालन जोशी यादव राहुल सिंह ने किया। दौड़ प्रतियोगिता देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी थी। वेवस्थपक अंगद कुमार ने सभी उपस्थित लोगों संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी दूर दराज से आय हुए।युवाओं को मै दिल से स्वागत करता हूं। युवाओं को हौसला अफजाई करने के लिए। अब इस तरह के दौर प्रतियोगिता के आयोजन घोरहट मठिया के धरती पर होता रहेगा। मौके पर देवेद्र साह शिक्षक ,दरोगा राम, मिथलेश साह, विवेक यादव, टुनटुन यादव, मंतोश सिंह, आदि सैकड़ों लोग शामिल थे।

