मंझौल, बेगूसराय ::–
अविनाश कुमार गुप्ता ::–
14 सितंबर 2020 सोमवार
मंझौल सहायक थाना परिसर में थानाध्यक्ष सुबोध कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर विचार विमर्श करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। महत्वपूर्ण स्थलों पर जिसमें मंझौल बस स्टैंड, बैंक परिसर, सत्यारा चौक, नित्यानंद चौक, पुस्तकालय चौक, संगत टोला, बखरी रोड पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी।
दो पहिया वाहनों की सघन जांच अभियान जारी रहेगी। मंझौल पुलिस देशी विदेशी शराब कारोबारियों एवं पियक्कड़ों पर सख्ती से निपटने का काम करेगी।
आम आदमी के लिए मंझौल ओपी पुलिस हमेशा सजगता के साथ अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेवारी निभायेगी, ताकि आम लोगों का भरोसा मंझौल पुलिस पर कायम रहे।
बैठक में मंझौल ओ पी अध्यक्ष सुबोध कुमार के अलावे पुअनि विश्वनाथ शर्मा, पुअनि सुरेश प्रसाद सिंह, सअनि विजय सिंह, सअनि मनोहर पासवान, थाना मैनेजर राकेश रौशन, मुंशी संजय कुमार मौजूद थे।
आर्म्स एक्ट का नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
मंझौल ओ पी अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बतलाया कि 13 सितम्बर 2020 को रविवार को देर रात छापेमारी में एक अभियुक्त को पकड़ा गया।
पकड़ा गया अभियुक्त को कांड संख्या 132/20 के नामजद अभियुक्त अमित कुमार पिता रामसोगारथ सिंह साकिन मंझौल पुवारी टोला को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी टीम में मंझौल थानाध्यक्ष सुबोध कुमार के साथ पुअनि विश्वनाथ शर्मा, पुअनि सुरेश प्रसाद सिंह सहित अन्य दल बल मौजूद थे।


