Thu. Dec 25th, 2025

भारतीय सबलोग पार्टी बिहार की जनता के लिए बेहतरीन सशक्त विकल्प – मनोज भारद्वाज

भारतीय सबलोग पार्टी बिहार की जनता के लिए बेहतरीन सशक्त विकल्प – मनोज भारद्वाज

ब्युरो प्रमुख – चंद्र प्रकाश राज ,
छपरा :  यूनाइटेड डेमोक्रेटिक एलायंस (यूडीए) नेताओं की सारण जिले की प्रस्तावित यात्रा एवं आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारी के संबंध में भारतीय सबलोग पार्टी के छपरा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में यूडीए नेताओं की आगामी सारण जिले की यात्रा और विधानसभा चुनाव के मुद्दे पर रणनीति बनाई गई। व्यापक विचार विमर्श किया गया। इस बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह बिहार प्रभारी मनोज भारद्वाज ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पूरी जी-जान से आगामी चुनाव को देखते हुए तैयारी में जुट जाने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि युडीए नेताओं की यात्रा को पूर्ण रूप से सफल बनाना है।
प्रदेश कोषाध्यक्ष सह प्रभारी सारण प्रमंडल सुनील कुमार सिंह ने भी बैठक को संबोधित करते हुए आगामी चुनाव की तैयारी हेतु जरूरी दिशा निर्देश दिया।
इसके अलावा नए लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की।
जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह,
जिला अध्यक्ष तकनीकी प्रकोष्ठ अधिवक्ता सुशांत शेखर, प्रमंडलीय अध्यक्ष गणेश चौधरी, वरीय उपाध्यक्ष राजन कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक कुमार संजय, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष अधिवक्ता प्रमोद कुमार राय के साथ साथ जितेंद्र कुमार सिंह जिला महासचिव सारण, रामेश्वर सिंह प्रखंड अध्यक्ष नगरा, कुंदन शर्मा प्रखंड अध्यक्ष बनियापुर, संटु पांडेय प्रखंड अध्यक्ष, रिविलगंज,
सुनील राय नगर अध्यक्ष छपरा,
और समसु जी प्रखंड अध्यक्ष मांझी के अलावा अन्य सभी प्रखंडों के अध्यक्ष,
पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने इस बैठक में भाग लिया और अपने विचार व्यक्त किए।

Related Post

You Missed