Thu. Dec 25th, 2025

मनोज भारद्वाज राष्ट्रीय महासचिव भासपा बने भारतीय सबलोग पार्टी के बिहार प्रदेश प्रभारी-

मनोज भारद्वाज राष्ट्रीय महासचिव भासपा बने भारतीय सबलोग पार्टी के बिहार प्रदेश प्रभारी-

– ब्युरो प्रमुख – चंद्र प्रकाश राज ,
भारतीय सबलोग पार्टी, कार्यालय पटना में राज्य कार्यकारिणी की बैठक में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद डॉ अरुण कुमार द्वारा श्री मनोज भारद्वाज को बिहार प्रदेश प्रभारी मनोनीत किया गया है।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद डॉ अरुण कुमार ने इस अवसर पर कहा कि
श्री मनोज भारद्वाज कर्मठ, समाजसेवी और गरीबो के प्रति सदैव संवेदनशील रहें हैं,
इनका सार्वजनिक राजनीतिक जीवन स्वच्छ और निष्ठा से परिपूर्ण रहा हैं।
श्री मनोज भारद्वाज के बिहार प्रदेश प्रभारी बनाये जाने पर खुशी जाहिर करते हुए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सह पुर्व मंत्री डॉ श्रीमती रेणु कुशवाहा ने कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
बधाई देने वालों में भारतीय सबलोग पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री विज्ञान स्वरूप, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री शशि कुमार सिंह,
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद खुर्शिद आलम,
जार्ज विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजीव कुमार संजय जी, प्रदेश प्रधान महासचिव श्री हरेराम पासवान, प्रदेश विधि शाखा अध्यक्ष राजेश सिंह अधिवक्ता, युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रमोद सिंह राजपूत, महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ श्रीमती नूतन सिन्हा, एवं छात्र प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रिस कुमार रहें हैं। प्रदेश के सभी पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षो द्वारा भी बधाइयां दी गयी है।
साथ ही सारण जिला अध्यक्ष श्री दिलीप कुमार सिंह,
सारण जिला अध्यक्ष, तकनीकी प्रकोष्ठ अधिवक्ता श्री सुशांत शेखर,
प्रमंडलीय अध्यक्ष श्री गणेश चौधरी,
कार्यकारी अध्यक्ष श्री अभिषेक कुमार संजय,
विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अधिवक्ता श्री प्रमोद राय और पार्टी के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा अपने राष्ट्रीय महासचिव श्री मनोज भारद्वाज को बिहार प्रदेश प्रभारी बनाए जाने पर सभी ने बधाई दी है एवं उनके नेतृत्व में आगामी चुनाव के मद्देनजर समर्पण तथा कार्य कुशलता से पार्टी को मजबूत करने की बात कही गई।

Related Post

You Missed