Thu. Dec 25th, 2025

पानी भरे गड्ढे में डूबने से 12 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत

भगवानपुर (बेगूसराय) ::–

नागेंद्र प्रसाद सिंह ::–
09 सितंबर 2020 बुधवार
थाना क्षेत्र के मोख्तियारपुर गांव निवासी गणेश तांती के करीब 12 वर्षीय पुत्र बलराम कुमार का रोड के भंवरा के गड्ढे में स्नान करने के क्रम में डूबने मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है।
इस संबंध में मृतक के पिता गणेश तांती ने बताया कि प्रतिदिन के  भांति अपने घर से चुराकर भाग कर कुछ और बच्चे के साथ स्नान करने चला जाता था। उसी के तहत वे उक्त जगह पर घर से चुराकर स्नान करने चला गया और उक्त भंवरा के बगल में जेसीबी से मिट्टी कटा हुआ गहरा गड्ढा था उसी में डूबकर उसकी मौत हो गयी।
शाम में जब उसकी खोजबीन की गई, तब उसके डूब जाने की जानकारी मिली। तत्पश्चात उक्त गढ्ढे में खोजबीन किया गया। तब पानी भरे गढ्ढे से उसका शव निकाला गया। इसकी जानकारी मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया।
इसकी जानकारी रात्रि के करीब 9 बजे पुलिस को दी गई। इसकी जानकारी मिलते ही थानाप्रभारी दीपक कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच शव को पोस्टमॉर्टम हेतु बेगुसराय भेज दिया। विदित हो कि उक्त मृतक तीन भाई में सबसे छोटा था।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed