बेगूसराय ::–
राजीव नयन ::–
06 सितंबर 2020 रविवार
बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक होते जा रही है सभी दल अपना संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट फाइनल करने में लग गई है। धीरे धीरे सभी दल जिले में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने लगे हैं। राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का दौरा जिले में होने लगी है। आज जय प्रकाश जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिह का बेगूसराय मे आगमन हुआ।
बेगूसराय के सातो विद्यानसभा के कार्यकर्ता राजेन्द्र पुल पर जाकर अपने अध्यक्ष का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। उसके उपरांत सिमरिया धाम जाकर स्वामी चिदात्मन जी महाराज से अशिर्वाद प्राप्त करते हुए जीरो माईल मे दिनकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
उसके वाद अध्यक्ष महोदय कार्यकत्ता के साथ बेगूसराय प्रधान कार्यालय पहुंच कर कार्यकत्ताओं को संबोधित किये।
इस कार्यक्रम की अध्ययता जय प्रकाश जनता दल के बेगूसराय जिला अध्यक्ष डा विश्मबंर पाठक ने किया।
बेगूसराय विधान सभा के भावी प्रत्याशी देवकान्त सिह उर्फ भगत जी ने अपने संबोधन में कहा कि बेगूसराय की सातो विधान सभा मे हमारी जीत निश्चित है। बेगूसराय की जनता हमें वोट देकर विधानसभा जरूर पहुंचाएगी। हम उनके विचारों पर खड़े उतरेंगे।
इस मौके पर प्रदेश् महासचिव अनंद कुमार, जिला महा मंत्री राहुल कुमार, जिला युवा मौर्चा अध्यक्ष साहेव कुमार, जिला किसान मौर्चा अध्यक्ष संजय गौतम, जिला महिला मौर्चा अध्यक्ष लवली कुमारी, वीरपुर प्ररवंड अध्यक्ष राम उदय महतो, नन्दन महतो, तेघड़ा प्रखंड अध्यक्ष जय शंकर चौघरी एवं सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।



