Sat. Dec 27th, 2025

बेगूसराय :: राजद की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

वीरपुर, बेगूसराय ::–

धर्मेंद्र कुमार ::–

27 अगस्त 2020 गुरुवार 

आज गुरुवार को वीरपुर प्रखंड के जिन्दपुर गांव में जिला पार्षद सुल्ताना बेगम के आवास पर राजद की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित हुई।

बैठक की अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष बैद्यनाथ चौधरी ने किया संचालन डॉक्टर सूरज यादव ने की। बैठक में संगठन की मजबूती हेतु संगठनिक विस्तार, बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की गयी।

इस बैठक में राजद के जिलाध्यक्ष मोहित यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग जाने का निर्देश पार्टी कार्यकर्ताओं को दी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली पूंजी है। संगठन के बल पर ही कठिन से कठिन लक्ष्य को हासिल की जा सकती है।

मौके पर राजद के जिला महासचिव अर्जुन यादव, राजद किसान सेल के प्रदेश सचिव उमाशंकर यादव, जिला मीडिया प्रभारी रामप्रीत यादव, महिला सेल के जिलाध्यक्ष प्रेमलता यादव, अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शत्रुघ्न चौधरी वीरपुर महिला सेल के अध्यक्ष सरोजनी देवी,सुमन कुमारी ,प्रखंड उपाध्यक्ष उपेन्द्र पासवान, बाल्मीकि यादव, पूर्व मुखिया सुखराम महतो, रामकैलाश सिंह, अरुण प्रसाद सिंह, विजय कुमार वर्मा, देवेन्द्र ठाकुर, राम वरण सिंह समेत कई राजद कार्यकर्ता व नेता उपस्थित थे। वहीं इस अवसर पर नवमनोनित राजद के विभिन्न प्रकोष्ठ के नेताओ को प्रमाण पत्र प्रदान कर व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

वीरपुर में विधायक ने बैठका का सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया

आज गुरुवार को बेगूसराय विधान सभा क्षेत्र के विधायक अमिता भूषण ने वीरपुर प्रखंड के वीरपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या 6 में सुदामा भवन बैठका का सौन्दर्यकरण कार्य का शिलान्यास किया।

विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत विधायक के ऐच्छिक कोष द्वारा अनुशंसित इस बैठका का सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा उन्होंने बताया कि उक्त सौंदर्यीकरण पर तीन लाख निन्न्यानवे हजार पांच सौ रुपए खर्च होंगे।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र का विकास करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की बदौलत लोगों का भरपूर सहयोग मिल रही है।

मौके पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार, कोंग्रेसी नेता रामू सिंह, डॉक्टर गीता प्रसाद सिंह, युवा कांग्रेस बेगूसराय विधानसभा अध्यक्ष अलोक आनंद , रत्नेश कुमार टुल्लू, विनोद कुमार,अमित कुमार, राघव कुमार, पूर्व मुखिया सुखराम महतो, रामप्रवेश सिंह, वार्ड सदस्य मोहम्मद अशरफ, रंजीत पंडित समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पंचायत स्तरीय बैठक आयोजित

वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के वीरपुर पश्चिम पंचायत के बरैपुरा गांव में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पंचायत स्तरीय बैठक आयोजित की गयी।

बैठक की अध्य्क्षता पंचायत अध्यक्ष राममूर्ति सिंह ने की।जबकि संचालन कांग्रेस नेता रामू सिंह ने किया।

मौके पर बेगूसराय नगर विधायक अमिता भूषण ने उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती करने, बूथ लेवल कमेटी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।साथ ही विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने की बात कही।आगे उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है।

मौके पर प्रखंड कांग्रेस अध्य्क्ष संजीव कुमार, सिहं चंदेश्वर प्रसाद सिंह,गीता प्रसाद सिंह,राहुल कुमार ठाकुर, धर्मराज सहनी सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed