बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
26 अगस्त 2020 बुधवार
बेगूसराय में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। बेखौफ अपराधियों ने आज नगर निगम क्षेत्र में पार्षद पुत्र को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वह निजी हॉस्पिटल में जीवन और मौत के बीच झूल रहा है। घटना लोहियानगर ओपी क्षेत्र के वार्ड न0-26 आनंदपुर की है।
जहाँ बदमाशों ने नगर निगम के पार्षद परमानंद सिंह के 30 वर्षीय पुत्र इंद्रजीत कुमार को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे शहर के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जहां उसका हालात सीरियस बना हुआ है।
घटना के अनुसार नगर पार्षद परमानंद सिंह के पुत्र इंद्रजीत कुमार खेत में काम करवा रहे थे। तभी अपराधियों ने खेत में ही गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। आनन-फानन में उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।
सूत्रों के अनुसार अपराधी मोहल्ले के ही कुछ लोगों थे। जो खेत पर पहुंच पार्षद पुत्र को गोली मार दी।
परिजनों के द्वारा घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।

