Mon. Dec 29th, 2025

आम जनता के दुख दर्द को जानने के लिए, 41 दिवसीय यात्रा की शुरूआत

बछवाड़ा, बेगूसराय ::–

मिंटू झा ::–

21 अगस्त 2020 शुक्रवार

किसी भी समस्या की मूल जड़ संवादहीनता है और आजकल गाँव गाँव में इसके कारण विवाद व वैमनस्यता पैदा हो रही है, यदि लोग आपस में मिलते जुलते रहें तो कई समस्याओं से बचा जा सकता है।ये बातें भारतीय जनता टी वी एवम सिने कामगार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह सिने अभिनेता अमिय कश्यप ने बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के अपने 41 दिवसीय यात्रा की शुरुआत करते हुए शुक्रवार को साठा गाँव में कही।

अभिनेता अमिय कश्यप ने कहा कि लाख प्रयास के बावजूद बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र आजतक पिछड़ा हुआ है।इसके विकास के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति की आवश्यकता है।अपने यात्रा की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि आगामी 41 दिनों तक लगातार 41 पंचायत की यात्रा कर लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा और सीधा संवाद कायम किया जाएगा।

आज शुक्रवार को साठा पंचायत के साठा, मुर्गियाचक, बरकुर्वा, छबिलापुर, गुरुदासपुर, मिल्की आदि गाँवों की सघन यात्रा अभिनेता द्वारा की गई। बुजुर्गों एवम समाजसेवियों को सम्मानित भी किया गया।

चंद्रदेव झा, गौतम चौधरी, दयानंद चौधरी, देवेन्द्र चौधरी, सत्येंद्र कुमार, मधुकांत महतो सहित दर्जनों लोगों से सम्पर्क कर सामाजिक विकास पर चर्चा की गई।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed