ब्युरो प्रमुख – चन्द्र प्रकाश राज ,
सुनील कुमार सिंह बने भासपा प्रदेश कोषाध्यक्ष सह प्रभारी सारण मंडल
भारतीय सबलोग पार्टी, कार्यालय पटना में श्री सुनील कुमार सिंह को प्रदेश कोषाध्यक्ष सह प्रभारी सारण मंडल बनाया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद डॉ अरुण कुमार ने इनका पार्टी में स्वागत किया।
राष्ट्रीय महासचिव श्री मनोज कुमार भारद्वाज ने
श्री सुनील कुमार सिंह के सारण के प्रभारी बनाये जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा क्योकि राजनीति उनको विरासत में मिली है। उनके पिता श्री बनारस सिंह जी जो एमएलसी रह चुके हैं एवं काफी ईमानदारी से उन्होंने काम किया।
सारण जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह,
सारण जिला अध्यक्ष, तकनीकी प्रकोष्ठ अधिवक्ता सुशांत शेखर,
प्रमंडलीय अध्यक्ष गणेश चौधरी,
कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक कुमार संजय,
विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अधिवक्ता प्रमोद राय और पार्टी के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा सुनील कुमार सिंह को बधाई दी गयी एवं समर्पण तथा कार्य कुशलता से पार्टी को मजबूत करने की बात कही गई।

