Tue. Dec 30th, 2025

भगवानपुर :: अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बनने पर सुरेंद्र साह को लोगोंं ने दी बधाई 

भगवानपुर ( बेगूसराय ) ::–

राजीव नयन ::–

19 अगस्त 2020 बुधवार

अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ताम्रध्वज साहु एवं बिहार प्रदेश प्रभारी राहुल यादव के द्वारा सुरेंद्र कुमार साह को बेगूसराय जिला के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बनाए जाने की खुशी में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह पूर्व सांसद सह कांग्रेस विधायक रामदेव राय तथा बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शिव प्रकाश गरीबदास ने शुभकामना दी।

उन्होंने कहा है कि इनके सानिध्य में बेगूसराय जिला के पिछड़ा वर्ग के लोगों की आवाज को कांग्रेस पार्टी के अध्यक्षा सोनिया गांधी तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी तक बुलंद किया जाएगा।

वहीँ इनके जिला अध्यक्ष बनने पर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन, युवा जिला अध्यक्ष अवनीश कुमार, बछवाड़ा विधानसभा युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मितेश पाठक, उपाध्यक्ष उमाशंकर कुमार, महासचिव अश्विनी कुमार, पूर्व प्रमुख कृष्ण कुमार राय, कांग्रेस नेता रामकुमार चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर महतो, यशवंत चौधरी तथा संजय चौधरी ने भी बधाई दिया है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed