ब्युरो प्रमुख – चन्द्र प्रकाश राज
एकमा में विभिन्न स्थानों पर राष्ट्र ध्वज फहरा
रिपोर्ट – के के सेंगर ,
एकमा (सारण)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पंचायत में स्थित व्यापार मंडल कार्यालय पर अध्यक्ष बच्चा सिंह, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में प्रधानाध्यापक अरूण कुमार सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रभारी डॉ. साजन कुमार, प्रखंड संसाधन केन्द्र पर बीईओ रागिनी कुमारी, निबंधन कार्यालय पर निबंधक अमित कुमार, रामाधार सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में सचिव इंजीनियर जयप्रकाश सिंह के अलावा राष्ट्रीय जनता दल के कार्यालय परिसर में प्रखंड राजद अध्यक्ष वकील यादव व एकमा विधानसभा क्षेत्र के भावी राजद प्रत्याशी श्रीकांत यादव के प्रतिनिधि सुभाष प्रसाद यादव ने झंडोत्तोलन किया है। इस दौरान मिठाईयां बांटी गई और लोगों को स्वतंत्रता आन्दोलन के संबंध में बताया गया।
एकमा हाई स्कूल में प्रधानाध्याप श्रीभगवान प्रसाद यादव, माधव सिंह कॉलेज पर प्रो. रवीन्द्र कुमार सिंह, सुधा-माधव डिग्री कॉलेज पर प्राचार्य अरविन्द वर्मा, परसागढ़ पूर्वी पंचायत भवन पर मुखिया अशोक राय, रसूलपुर पैक्स पर मैनेजर सुबोध सिंह, राजद नेता देव कुमार सिंह ने बिशुनपुरा कला गांव में राष्ट्रध्वज फहराया।

