Fri. Jan 2nd, 2026

लायंस/लियो क्लब छपरा टाउन में बाढ़ पीड़ितों के बीच कपड़ा का किया वितरण

ब्युरो प्रमुख –  चन्द्र प्रकाश राज ,

लायंस/लियो क्लब छपरा टाउन में बाढ़ पीड़ितों के बीच कपड़ा का किया वितरण

छपरा: अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस क्लब छपरा टाउन और लियो क्लब छपरा टाउन ने बाढ़ पीड़ितों के बीच कपड़ा का वितरण किया। सारण जिले के मशरक प्रखंड में बाढ़ पीड़ितों को कपड़ा दिया गया। पिछले दिनों क्लब द्वारा बाढ़ पीड़ितों को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया था।

संस्थापक अध्यक्ष कुंवर जायसवाल ने कहा कि कोरोनावायरस के बाद अब सारण में आई बाढ़ को लेकर क्लब द्वारा बाढ़ पीड़ितों को मदद पहुंचाई जा रही है। पहले भोजन का वितरण उसके बाद खाद्य सामग्री का वितरण और अब कपड़ा का वितरण किया गया है। आगे भी क्लब की ओर से सेवाएं जारी रहेंगी। युवा क्रांति रोटी बैंक द्वारा अहम सहयोग रहा। बाढ़ के साथ-साथ कोरोनावायरस संक्रमण को लेकर जागरूकता और मास्क सेनीटाइजर बांटे गए।

इस अवसर पर लायन सतीश पांडेय, वरुण कुमार, लायन विजय राज, लियो विकास समर आनंद, लियो अली अहमद, लियो मोहित गुप्ता, लियो आशुतोष कुमार,श्रीकांत जी,अमित जी आदि उपस्थित थे।

Related Post

You Missed