बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
12 अगस्त 2020 बुधवार
बेगूसराय सदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अझौर के उच्च माध्यमिक विद्यालय अझौर में चहारदीवारी का ऊंची करण एवं मुख्य द्वार का शिलान्यास रजनीश कुमार उप मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल, बिहार विधान परिषद के द्वारा किया गया।
उपरोक्त योजना मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत विधान पार्षद रजनीश कुमार के ऐच्छिक कोष से अनुशंसित है। इस योजना में प्राक्लित राशि 9,24000 नौ लाख चौबीस हजार की लागत से बनने वाला है। इस योजना की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।
श्री कुमार ने कहा कि यह योजना पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के मांग पर दिया गया है। इसके बन जाने से स्कूल की सुंदरता बढ़ जाएगी और सुरक्षित भी हो जाएगी। चूंकि चहारदीवारी छोटी रहने के कारण बच्चे खेलने के क्रम में उस पार सड़क पर चले जाते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप पाठक, प्रिंस कुमार, युवा नेता मनीष कुमार, मुखिया गणेश शाह, प्रखंड प्रमुख रीता रानी, उप प्रमुख संजीव कुमार, नागो महतो, बावू साहब शर्मा, सभी वार्ड सदस्य सहित अन्य लोग मौजूद थे।



