Wed. Feb 11th, 2026

85 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया एआईएसएफ का, लिया गया संकल्प

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

12 अगस्त 2020 बुधवार

आजादी से पहले 12 -13 अगस्त 1936 ईस्वी को देश को आजाद कराने के लिए एआईएसएफ छात्र संगठन की स्थापना की गई थी। आजादी की लड़ाई में एआईएसएफ के छात्र हिस्सा लिया और आजादी के बाद से लेकर अभी तक इसका अपना क्रांतिकारी संघर्षों का स्वर्णिम इतिहास रहा है। उस इतिहास को याद करके आज ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन देशभर में अपने संगठन का पचासी वां वर्षगांठ हमारा संगठन मना रहा है, उपर्युक्त बातें अपने संगठन के 85 वें स्थापना दिवस के मौके पर पटेल चौक स्थित अपने जिला कार्यालय पर झंडोत्तोलन के बाद एआईएफएफ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अमीन हमजा एवं जिला अध्यक्ष सजग सिंह ने संयुक्त रूप से कही।

उन्होंने कहा कि समान शिक्षा प्रणाली, शिक्षा की बेहतरी के लिए अभी तक हमारे संगठन ने संघर्ष किया है। वर्तमान सरकार की नई शिक्षा नीति देश के छात्रों को आडंबर एवं अंधविश्वास की ओर धकेलने की साजिश है। नई शिक्षा में जो कादंबरी के 64 कलाओं को विश्वविद्यालय स्तर पर पढ़ने का प्रावधान दिया गया है वह पूरी तरह से शिक्षा की वैज्ञानिकता समाप्त करता है। अपने संगठन के 85 वां स्थापना दिवस के मौके पर हम लोग संकल्प लेते हैं कि नई शिक्षा नीति के विरोध में संघर्ष की नई रणनीति तैयार की जाएगी।

ज्ञात हो कि अपने पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत आज 12 अगस्त 2020 को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन अपने 85 वें स्थापना दिवस के मौके पर अपने जिला कार्यालय पर झंडोत्तोलन किया। झंडोत्तोलन संगठन के जिला मंत्री किशोर कुमार ने किया।

इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष अमरेश कुमार, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि आनंत कुमार, बसंत कुमार, एसबीएसएस कॉलेज छात्रसंघ कोषाध्यक्ष विपिन कुमार, प्रदुमन कुमार, देव कुमार  सहित दर्जनों छात्र मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed