बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
11 अगस्त 2020 मंगलवार
आज युवा जदयू जिलाध्यक्ष गौरव सिंह राणा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बेगुसराय जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा को धन्यवाद दिया।
ज्ञात हो कि जल जीवन हरियाली अभियान के लिए पृथ्वी दिवस तक राज्य सरकार के आदेशानुसार बेगुसराय जिले को 5 लाख 30 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया था। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकारी दिशा निर्देश के आलोक मे पिछले 20 दिनो से पौधा लगाने का कार्य चल रहा था। जिसे रविवार को पृथ्वी दिवस के दिन तक लक्ष्य को पूरा कर लिया गया।
युवा जदयू के जिलाध्यक्ष गौरव सिंह राणा को मिली जानकारी के अनुसार महात्मा गाँधी रोजगार गारंटी योजना मनरेगा के तहत 2,50,250 पौधे, जीवीका द्वारा 1,31,617 पौधे, विभिन्न सरकारी कार्यालय एवं पीएसयू द्वारा 69020 पौधे, एग्रोफोरेसटरी के माध्यम से 60,100 पौधे, वन विभाग द्वारा 17010 तथा गैर सरकारी संगठन द्वारा 2000 पौधे लगाए गए।
इस लक्ष्य के प्राप्त करने के उपरांत युवा जदयू के जिलाध्यक्ष गौरव सिंह राणा के नेतृत्व मे जिला कमिटि, प्रखंड कमिटी, पंचायत कमेटी के कार्यकर्ताओं द्वारा लगभग पांच हजार से अधिक वृक्षारोपण किया गया। ये सभी पौधे मिशन 2.51 करोड़ वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत लगाये गए।
जिलाध्यक्ष ने आगे बतलाया कि जल जीवन हरियाली बहुत जरूरी है। इस अभियान के तहत अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के साथ ही हम सबको जल संरक्षण एवं बिजली संरक्षण की दिशा मे भी लगातार काम करना होगा।

