Wed. Feb 11th, 2026

सड़क पर जलजमाव से परेशान होकर लोगों ने किया प्रदर्शन

चन्द्र प्रकाश राज ,

सड़क पर जलजमाव से परेशान होकर लोगों ने किया प्रदर्शन

रिपोर्ट –  अमित प्रसाद ,

छपरा शहर नगर निगम के अंतर्गत ब्रह्मपुर गांव के वार्ड नं 3 व 4 में पड़ने वाले सड़क पर जलजमाव व कीचड़ से परेशान होकर आक्रोशित लोगों ने प्रदर्सन किया।आक्रोशित लोगों का कहना हैं की जलजमाव के कारण सैकड़ो परिवार के लोगों को नाले के कीचड़ से होकर आना जाना पड़ता हैं।इससे बच्चे बुजुर्ग और महिलाओं के अलावा साइकिल मोटरसाइकिल सवार हमेशा गिरकर चोटिल हो रहें हैं।यह सड़क मंगल मूर्ति के घर से मासूम गंज तक लगभग एक किलोमीटर में वर्षा के पानी व नाली के पानी गिरने के कारण नरकीय हो गया हैं।यह मुख्य सड़क एनएच 19 जोड़ती हैं।लोगों का कहना हैं कि इस वार्ड में दो दो वार्ड पार्षद होने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा हैं।जल निकासी के लिए वार्ड पार्षद समेत स्थानीय प्रशासन को भी अवगत कराया गया लेकिन अभी तक कोई करवाई नहीं कि गई।स्थानीय रमन मिश्रा ने कहा कि वर्षो से जलजमाव के कारण यहाँ कीड़े मकोड़े एवं मच्छरों प्रकोप कारण हमेशा बच्चों का तबियत खराब होता रहता हैं।वही कृष्णा प्रसाद ने कहा नाला के दुर्गंध के कारण यहाँ रहना दुष्वार हो गया हैं।हमेशा घरों के दरवाजे व खिड़कियां बंद रखना पड़ता हैं।वार्ड पार्षद व स्थानीय प्रशासन को इस समस्या को लेकर कई बार अवगत कराया गया लेकिन कोई करवाई नही होते देख हमलोग आंदोलन पड़ उतरे हैं।अगर जल्द इस समस्या से निजात नहीं दिलाया गया तो हमलोग एनएच को जाम कर उग्र आंदोलन करने पर बेवस होंगे। प्रदर्सन में राम अयोध्या मिश्रा, मनोज मिश्रा,रमन मिश्रा,कृष्ण प्रसाद,राजकुमार प्रसाद,महेंद्र भगत राय,मंडल राय, सोनू कुमार,गणेश राय, अमित श्रीवास्तव आदि लोग शामिल रहें।

Related Post

You Missed