Wed. Feb 11th, 2026

एबीवीपी के द्वारा बेगूसराय सदर एसडीओ एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को क्षतिपूर्ति के लिए मांग पत्र सौंपा

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

10 अगस्त 2020 सोमवार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा इंटर में नामांकन तिथि बढ़ाने, जी डी कॉलेज में सब्जी मंडी लगने के कारण क्षतिपूर्ति हेतु बेगूसराय सदर एसडीओ एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा।

इस मौके पर पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा नामांकन की तिथि बहुत कम समय के लिए दिया गया है। खास तौर पर बेगूसराय जिले में 8 एवं 9 अगस्त को पूर्णता बंद था। बेगूसराय जिला बाढ़ से प्रभावित है। लॉकडाउन के चलते परिचालन बंद रहने के कारण छात्रों का नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है।

दूसरी तरफ जो बच्चे को ले जा रहे हैं, कोरोनावायरस के बचाव के कोई भी प्रबंध नहीं किया गया है। इससे छात्र-छात्राओं का जीवन संकट में दिखाई दे रहा है। इसलिए अनुरोध है कि सैनिटाइजर एवं साफ सफाई सभी महाविद्यालय एवं विद्यालय में प्रतिदिन करवाया जाए एवं नामांकन तिथि अगले 1 सप्ताह के लिए बढ़ाया जाए। ताकि सभी छात्रों का नामांकन हो सके।

इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आजाद कुमार, जीडी कॉलेज संघ अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार एवं नगर कोषाध्यक्ष राज दीपक गुप्ता एबीवीपी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आंदोलन के चलते जीडी कॉलेज सब्जी मंडी को हटाया गया। जिस समय सब्जी मंडी को अस्थाई रूप में जी डी कॉलेज में स्थानांतरित किया गया था। उस समय जिला प्रशासन एवं नगर निगम ने यह आश्वासन दिया था की कॉलेज की समुचित साफ-सफाई एवं किसी प्रकार का क्षतिपूर्ति नहीं होने दिया जाएगा। किंतु 4 महीने के उपरांत ना तो 1 दिन सफाई हुए, ना ही संपत्ति की सुरक्षा। इस दौरान 4 जिले का एकलौता 400 मीटर का रनिंग ट्रेक को ट्रेक्टर एवं पिकअप के द्वारा तहस-नहस किया गया। इस रनिंग ट्रेक से हजारों छात्र छात्रा जीवन जुड़ा हुआ है।

अगले महीने सैन्य क्षेत्र की कई परीक्षा आयोजित हो रही है। इसके लिए अभ्यार्थी इसी रनिंग ट्रैक पर तैयारी करते हैं। इसलिए जल्द से जल्द इसका निर्माण करवाया जाए। इस दौरान कॉलेज की आंतरिक दीवार पर की गई मधुबनी पेंटिंग को खराब कर दिया गया। कॉलेज में लगी लाइट भी खराब हो चुका है साथ ही इसी दौरान चापाकल और मोटर की भी चोरी हो गई है।

इसलिए जिला प्रशासन से आग्रह है कि महाविद्यालय मैं हुई क्षति पूर्ति  के लिए एक कमेटी बनाकर जल्द से जल्द करवाई हो ताकि महाविद्यालय अपने पुराने रौनक में लौट सके।

सदर एसडीओ संजीव चौधरी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राजकमल जी ने कहा कि आपकी सभी मांगे जायज है। इंटर में नामांकन की तिथि बढ़ाने को लेकर सरकार को अवगत कराया जाएगा। सदर एसडीओ ने कहा कि जो भी कॉलेज में छतिपूर्ति, सब्जी मंडी को लेकर हुआ है उसे जल्द ही पूरी जानकारी कॉलेज से लेकर क्षतिपूर्ति को पूरा किया जाएगा।

आज यह मांग पत्र बिहार विद्यालय परीक्षा समिति जी डी कॉलेज के प्राचार्य एवं जिला पदाधिकारी महोदय को भी दिया गया।

इस मौके पर पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत चौधरी, जी डी कॉलेज अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आजाद कुमार, नगर कोषाध्यक्ष राज दीपक गुप्ता एवं जीडी कॉलेज प्रतिनिधि अंशु कुमार उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed