भोजपुर (आरा) ::–
बबलू कुमार ::–
09 अगस्त 2020 रविवार
विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर पूरे विश्व में पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए सामाजिक सामाजिक कार्यकर्ता के साथ सरकार के द्वारा भी वृक्ष लगाने पर जोर दिया जा रहा है । वृक्ष ही जीवन है। वृक्ष के बिना जीवन हम जी नहीं सकते हैं। वृक्ष से ही हमें शुद्ध हवा मिलती है। धरती पर रहने वाले जितने भी जीव जंतु हैं हमको जीने के लिए शुद्ध हवा की जरूरत होती है इसलिए वृक्ष लगाना जरूरी है। वृक्ष ही जीवन है जीवन को बचाने के लिए वृक्ष लगाना होगा ।
विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री बिहार सरकार श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने रोहतास जिले के अंररूवा पंचायत के अकोढ़ी गांव के पैक्स अध्यक्ष अमर कुशवाहा के गोदाम पर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ में विश्व पृथ्वी दिवस पर वृक्ष लगाकर यह संदेश देते हुए कहा कि वृक्ष ही हमारे जीवन में शुद्ध हवा देती है इसलिए हर व्यक्ति का कर्तव्य होना चाहिए। अपने जीवन में वृक्ष लगाएं ताकि पृथ्वी हमारा शुद्ध रहे।
उन्होंने कहा कि हमारे सरकार के द्वारा जल जीवन हरियाली कार्यक्रम चलाकर पूरे बिहार में वृक्षारोपण करवाया जा रहा है जिससे पर्यावरण शुद्ध होगा आज शुद्ध हवा नहीं मिलने के चलते शरीर में तरह तरह के रोग हो जा रहे हैं इसलिए जीवन को बचाने के लिए वृक्ष ही जरूरी है जो जीवन हमें बचा सकते पर्यावरण को शुद्ध रखें और जीवन में शुद्ध मिलें।
वही भोजपुर जिले के सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा भी विश्व पृथ्वी दिवस पर वृक्षारोपण करके यह संदेश देने का काम किया कि वृक्ष ही जीवन है। अगर वृक्ष ही नहीं रहे तो व पर्यावरण शुद्ध कैसे रहेगा? मनुष्य को जीने के लिए हवा की जरूरत होती है। हवाएं वृक्ष से मिलता है। इसलिए जीवन में वृक्ष लगाना जरूरी हैं ।


