बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
09 अगस्त 2020 रविवार
बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर कार्यालय उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बेगूसराय में उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा-सह-वरीय उप समाहर्ता निशांत कुमार के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न किया गया।
इस अवसर पर उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा निशांत कुमार के द्वारा पौधारोपण किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदूषण की बढ़ती हुई समस्या तथा ग्लोबल वार्मिंग से बचने का एकमात्र उपाय अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना है एवं पौधारोपण करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। अतः सभी लोगों को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधा लगाना चाहिए।
इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी सुमित कुमार, नगर सचिव रणधीर कुमार, शिक्षक:- कन्हैया भारद्वाज एवं विश्वजीत कुमार के द्वारा कार्यालय में पौधा लगाया गया।

