ब्यूरो प्रमुख – चन्द्र प्रकाश राज ,
जे०पी० सेनानियों ने भ्रस्टाचारी नेता गद्दी छोड़ो आंदोलन का किया आह्वान
रिपोर्ट – अमित प्रसाद ,
संसू रिविलगंज । छपरा विधनसभा क्षेत्र के अंतर्गत जे०पी० स्मृति भवन सिताबदियारा लालटोला के सभागार में सम्पूर्ण क्रांति मंच बिहार प्रदेश के तत्वधान में अगस्त क्रांति दिवस पर जे०पी० सेनानी सियाराम सिंह के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जे०पी० सेनानी रामायण जीवनदानी रहे। इस अवसर पर स्वतंत्रता आंदोलन में शहीद हुए सेनानियों के बली बेदी एवं लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं प्रभावती देवी के स्मारक पर माल्यार्पण कर उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए जे०पी० सेनानी सह118 छपरा विधनसभा क्षेत्र के भावी प्रत्यासी रामायण सिंह जीवनदानी ने कहा कि आज का दिन करो या मरो का दिन है जिस दिन भारत आंग्रेजों के गुलामी से आज़ाद हुआ उन्होंने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में काले नेताओं को भागना है और सही व्यक्तित्व को सत्ता सौंपने की जरूरत है। वही जे०पी० सेनानी अधिवक्ता सियाराम सिंह ने कहा कि 9 अगस्त 1942ई० को हमनें अंग्रेज भारत छोड़ो आंदोलन का आह्वान किया और आज 9 अगस्त 2020 को बिहार के सत्ता पर काबिज नीतीश गद्दी छोड़ो आंदोलन का आह्वान करता हूँ। सभा में जय प्रभा ट्रस्ट के सचिव आलोक सिंह, संजीत यादव, पूर्व चैयरमैन दरोगा राय, पूर्व वार्ड पार्षद शंकर राय, सुनील राय सहित सैकड़ों पुरुष व महिलाएँ उपस्थित रहे।

