ब्यूरो प्रमुख – चन्द्र प्रकाश राज ,
मानव जीवन संरक्षण के लिए पर्यावरण हमारी चुनौती- राजद नेता ब्रह्मदेव नरायण ज्ञानी
रिपोर्ट – अमित प्रसाद ,
संसू रिविलगंज। आज वैश्विक महामारी सहित अन्य संक्रमित बीमारियों से देश दुनिया प्रकोप का शिकार हो रहा है,मानव जीवन को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण हमारी चुनौती बन गई है। जिसे पर्यावरण को खतरा है, इस चुनौती से निजात पाने के लिए सबसे आसान तरीका है कि हम ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाए। उक्त बातें बिहार पृथ्वी दिवस पर शिव बाजार स्थित हनुमान मंदिर के परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम में राजद जिला व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ब्रह्मदेव नारायण ज्ञानी ने कही।उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जन जन की भागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक हैं।उन्होंने कहा की छात्र-छात्राओं ,युवाओं,महिलाओं को भी इसके लिए आगे आना होगा।समाज के सभी वर्ग के लोग एक दूसरे को इसके लिए प्रेरित करें।मौके पर सत्य प्रकाश गुप्ता,बिशाल भास्कर, विजय भास्कर,चंद्रावती देवी आदि लोग उपस्थित रहें।

