Wed. Feb 11th, 2026

मानव जीवन संरक्षण के लिए पर्यावरण हमारी चुनौती-वीरेंद्र नरायण

ब्यूरो प्रमुख –  चन्द्र प्रकाश राज ,

मानव जीवन संरक्षण के लिए पर्यावरण हमारी चुनौती-वीरेंद्र नरायण

जल जीवन हरियाली के तहत पृथ्वी दिवस पर कार्यकर्ताओं ने किया भारी संख्या में वृक्षारोपण -अल्ताफ

रिपोर्ट –  जमीरउद्दीन ,

छपरा (सारण) आज वैश्विक महामारी सहित अन्य संक्रमित बीमारियों से देश दुनिया प्रकोप का शिकार हो रहा है।मानव जीवन को संरक्षित सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण हमारी चुनौती बन गयी है।जिससे पर्यावरण को खतरा है इस चुनैती से निजात के लिए सबसे आसान तरीका है कि हम ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाए ,यह बातें राम जयपाल कालेज के परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम में विधान पार्षद वीरेंद्र नरायण यादव ने कही।उन्हीने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह कार्यक्रम जल जीवन हरियाली एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसका लक्ष्य बिहार के 17 प्रतिशत भूमि को वृक्षो से हरा भरा करना जो इस बार लक्ष्य पूरा हो जाएगा।वही जिला जद यू अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आह्वान पर जल जीवन हरियाली के तहत आज पृथ्वी दिवस के अवसर में पूरे जिले में बूथ अध्यक्ष सचिव प्रखंड नगर पंचायत पंचायत जिले के सभी वरीय जद यू पदाधिकारी सहित सक्रिय सभी जद यू कार्यकर्ता व्यापक पैमाने पर पौधा रोपण कर हराभरा छपरा ग्रीन छपरा एक अभियान के रूप में सफल बना रहे है।वही वन प्रमंडल सारण लक्ष्येन्द्र पंडित ने बताया कि मौके पर जिले में जीविका दीदियों, विद्यालयों सहित पदाधिकारियो के माध्यम से लाखों की संख्या में वृक्षारोपण किया जा रहा है।मौके पर राज्य सलाहकार समिति सदस्य सत्यप्रकाश यादव जयप्रकाश भारतीय जिला सचिव सुरेश कुमार सिंह समाज सुधार सेनानी के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह बाल्मीकि पाठक भोला सिंह रमेश चौरसिया;जावेद अब्बास पप्पू ,जिला सचिव गुड्डू खां जद यू जिला मीडिया सेल संयोजक मोहम्मद फिरोज सहित कई लोग शामिल थे।

Related Post

You Missed