ब्यूरो प्रमुख – चन्द्र प्रकाश राज ,
*बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर विधायक एवं विधान पार्षद ने किया पौधरोपण*
बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर स्थानीय राम जयपाल कॉलेज में विधायक डॉ सी एन गुप्ता एवं विधान पार्षद डॉ प्रोफेसर वीरेंद्र नारायण यादव ने पौधारोपण किया.इस दौरान उन्होंने कहा की भारत जैसे प्रकृति पूजक देश में पर्यावरण पर गंभीर संकट खड़े हैं और इससे निपटने में पौधारोपण एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जाहिर है इसका समाधान प्रदूषण कम करने के साथ ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पेड़ लगाने में है।समूचे बिहार में अभियान चलाकर ढाई करोड़ पौधे लगाने का सरकार का लक्ष्य है. इसका नाम मिशन 2.51 करोड़ पौधारोपण रखा गया है. पौधारोपण के तहत लगाये जाने वाले 2.51 करोड़ पौधों में से लगभग 78 लाख पौधे आम, अमरूद, जामुन, कटहल, आंवला, बेल आदि फलदार वृक्षों व शेष पौधे सागवान, महोगनी, शीशम, पीपल, बरगद के होंगे।
अभियान की सफलता की सबसे बड़ी चुनौती गुणवत्तापूर्ण पौधों की आपूर्ति है। वन विभाग की पौधशालाओं से पुरे बिहार से 228 लाख, कृषि महाविद्यालय, सबौर से 8.50 लाख, उद्यान निदेशालय, कृषि विभाग से 25 लाख एवं वन क्षेत्र अस्थायी पौधशाला से 126 लाख पौधे उपलब्ध कराये जाएंगे।समूचे बिहार में मिशन 2.51 करोड़ पौधारोपण के तहत 1.13 करोड़ पौधे मनरेगा व 66 लाख पौधे जीविका समूहों के माध्यम से लगाये जाएंगे। मनरेगा के तहत प्रत्येक वार्ड में 100 से 125 पौधे जबकि प्रत्येक पंचायत में 13-14 सौ पौधे लगाये जायेंगे। जीविका समूहों द्वारा पौधारोपण का कार्य ग्राम संगठनों के माध्यम से सम्पन्न होगा। प्रत्येक जीविका दीदी अपने घर में फलदार वृक्ष का एक पौधा लगाएंगी। इसके अलावा सड़कों व जल जीवन हरियाली अभियान के तहत उड़ाही कराये गये जल संरचनाओं के किनारे भी पौधे लगाने का सरकार का लक्ष्य है.इस दौरान जदयू जिला अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू, राजेश फैशन,उदित राय, आदित्य अग्रवाल, विद्यासागर विद्यार्थी,गंगोत्री प्रसाद,राजू समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

