Mon. Mar 30th, 2026

बेगूसराय :: छात्र जदयू प्रखंड अध्यक्ष सहित पूरे परिवार को दबंगों ने बर्बरता पूर्ण ढंग से किया पिटाई, स्थिति नाजुक

बेगूसराय ::–

8 अगस्त 2020

शनिवार

बेगूसराय जिले के छौडाही प्रखंड के सांख पंचायत के मोईन टोला निवासी सह छात्र जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश पटेल एवं इनके चाचा अरूण कुमार राय, अरविंद राय, राजेश कुमार राय, जनार्दन राय के साथ इसी गांव के दबंग प्रवृति के लोग भगवान लाल यादव, ललित यादव, संतोष यादव, अमित यादव, सुशील यादव, रोहित यादव रमेश यादव, सुरेश यादव, दीपचनद यादव के द्वारा प्रकाश पटेल के घर पर चढ़कर सरेआम पिस्तौल की बट एवं लाठी डंडे के द्वारा बर्बरतापूर्ण ढंग से पिटाई की गई।

इसमें से अधिकांश लोगो की स्थिति नाजुक बनी हुई है। वहां पर मौजूद जिलाध्यक्ष गौरव सिंह राणा ने बतलाया की मारपीट की सूचना प्रकाश पटेल के द्वारा हमे 07-08-2020 को संध्या 4 बजे दी गई। जिसको लेकर नजदीकी पुलिस थाने को जिलाध्यक्ष के द्वारा घटना की सूचना दी गई। जिसको लेकर प्रशासन के द्वारा हालात पर काबू पा लिया गया।

बेहतर इलाज के लिए इन सभी को इनके परिजन के द्वारा निजी नर्सिग होम मे भर्ती कराया गया। गौरव सिंह राणा हास्पिटल पहुंचकर सभी घायलो का हालचाल जाना एव॔ इस घटना मे शामिल सभी आरोपितो को कडी से कडी सजा दिलाने की बात कही गई। उन्होने आगे कहा की प्रकाश पटेल संगठन के मजबूत साथी है। वर्ष 2015 मे इन्हे छात्र जदयू का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया था।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed