Thu. Feb 12th, 2026

नवम के नामांकन, मैट्रिक अंकपत्र, प्रोविजनल, विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र एवं इंटर नामांकन में अवैध वसूली के विरोध में जिला शिक्षा पदाधिकारी को सौंपा मांगपत्र

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

8 अगस्त 2020 शनिवार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा नवम के नामांकन, मैट्रिक रिजल्ट के अंकपत्र, प्रोविजनल पत्र, विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र एवं इंटर नामांकन में छात्र छात्राओं से अवैध वसूली के विरोध में जिला शिक्षा पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा गया।

इसमें पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आजाद कुमार, जी डी कॉलेज मंत्री शांतनु कुमार एवं कॉलेज प्रतिनिधि अंशु कुमार उपस्थित थे।

इस मौके पर पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा से शिक्षा में भ्रष्टाचार पर आंदोलन कर रहा है। लेकिन कुछ शिक्षा माफिया अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं। जिला शिक्षा कार्यालय पर हमेशा भ्रष्टाचार का आरोप लगता रहा है एवं सरकारी विद्यालय में भी भ्रष्टाचार का बोलबाला है। इसका उदाहरण है छात्रों से अंक प्रमाण पत्र, सीएलसी के नाम पर छात्रों से विभिन्न  सरकारी विद्यालय के द्वारा अवैध वसूली का काम किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी से कहा इसकी जांच करके जो भी दोषी हैं उन पर कड़ी कार्रवाई किया जाए।

इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आजाद कुमार एवं जी डी कॉलेज मंत्री शांतनु कुमार ने कहा जब शिक्षक ही छात्रों से अवैध तरीके से वसूली कर रहे हैं, तो देश का भविष्य क्या होगा। जिस शिक्षक को भविष्य का निर्माता कहा जाता है, अगर वही छात्रों से पैसे ले तो गुरु शिष्य परंपरा का क्या होगा।

इस मौके पर जीडी कॉलेज प्रतिनिधि अंशु कुमार ने कहा कि बेगूसराय के अधिकतर सरकारी एवं वित्त रहित हाई स्कूल एवं टेन प्लस टू हाई स्कूल के द्वारा इंटर में सरकार के द्वारा निर्धारित की गई राशि से अधिक राशि लिया जा रहा है। सीएलसी एवं मार्कशीट देने के नाम पर 300 से ₹400 की अवैध वसूली की जा रही है। जो कि बिल्कुल गैर कानूनी है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मांग करती है कि इसकी जांच कमेटी बनाकर किया जाए।

इस मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि आज ही जिला शिक्षा कार्यालय के द्वारा एक नोटिस निकाली जा रही है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राजकमल जी को इसकी निगरानी करने के लिए एक कमेटी बनाकर जो भी अवैध वसूली का काम विद्यालय कर रहे हैं। इसकी जांच करके कड़ी कार्रवाई किया जाएगा।  चेतावनी दिया जाता है कि जो भी प्रधानाध्यापक अपने विद्यालय में अवैध वसूली का काम कर रहे हैं उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा।

इस मौके पर नगर कार्यकारिणी सदस्य राहुल कुमार, अंशु कुमार, गोलू कुमार उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed