मंसूरचक (बेगूसराय) ::–
मिंटु झा ::–
08 अगस्त 2020 शनिवार
प्रखंड क्षेत्र के मंसूरचक बाजार निवासी मो.अब्दुल सत्तार की पिछले दिनों दीवार गिरने के कारण हुए निधन की खबर सुन आज शनिवार को प्रखंड उप प्रमुख डॉ. अंजना कश्यप उनके आवास पर पहुँचीं और अपने एक माह का मानदेय नगद पाँच हज़ार उनके परिजनों को सौंपा।
उप प्रमुख डॉ अंजना ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं हो सकता। सत्तार जी बेहद गरीब थे। फिर भी अपने माध्यमों से समाज की सेवा करते रहे।उन्होंने गरीबों वंचितों की मदद को जनप्रतिनिधियों और समाज के सक्षम व्यक्तियों को आगे आने की भी अपील करते हुए इस वैश्विक महामारी में एक दूसरे का सहारा बनने की भी बात कही।
उप प्रमुख ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में आपदा से प्रभावित गरीबों के लिए अपने एक माह का मानदेय प्रदान करने की परंपरा शुरू से ही कायम है और जबतक मैं अपने पद पर हूँ ये जारी भी रहेगा। सत्तार जी के पुत्र मो.शमशुल को उप प्रमुख डॉ अंजना, युवा सामाजिक कार्यकर्ता आलोक कुमार मिश्रा ने नगद पाँच हजार प्रदान किया।
इस मौक़े पर सिने अभिनेता अमिय कश्यप, समाजसेवी मो.आरिफ उर्फ लालो, जदयू कला मंच के जिला मीडिया प्रभारी मिंटू झा आदि थे।

