ब्युरो प्रमुख – चन्द्र प्रकाश राज ,
*भगवान बाजार थाना रोड निर्माण के लिए विधायक ने पथ निर्माण मंत्री को लिखा पत्र*

▪कहा प्रसिद्ध धर्मनाथ मंदिर जाने का प्रमुख मार्ग है.
▪बोले विधायक आवागमन का प्रमुख मार्ग होने से ठोस कदम उठाने की जरुरत.
विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने भगवान बाजार थाना रोड की सफाई नगर निगम से अपने उपस्थिती में करवाई.इस दौरान विधायक के साथ उप नगर आयुक्त हरिश्चंद्र प्रसाद,सिटी मैनेजर सिराज हुसैन उपस्थित थे.
इस संबंध में विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने कहा की भगवान बाजार थाना रोड की स्थिति बहुत जल्दी बदलने वाली है आने वाले दिनों में इसका कायाकल्प शीघ्र ही होगा इस संबंध में 3 अगस्त को ही विधानसभा के दौरान माननीय पथ निर्माण मंत्री से मिलकर पत्र सौपा है जिसमें अविलबं निर्माण की मांग की गई है.
अपने पत्र में विधायक ने मंत्री से कहा है कि भगवान बाजार थाना रोड अत्यंत ही महत्वपूर्ण पथ है यह NH19 से धर्मनाथ मंदिर द्वार से इनइ बडा तेलपा पथ को जोड़ता है इसी पथ पर भगवान बाजार थाना के साथ कई लोगों का घर,बड़े चिकित्सकों का हॉस्पिटल और होटल भी अवस्थित है इसी पथ से होकर धर्मनाथ जी के प्रसिद्ध मंदिर तक पहुंचा जाता है यहाँ हजारों श्रद्धालु आते जाते रहते हैं यह पथ 10 मीटर चौड़ा है इस पथ की स्थिति अत्यंत ही जर्जर है.सालों भर जलजमाव की समस्या बनी रहती है.
जनहित में यथाशीघ्र इस मुद्दे पर ठोस कदम उठाने की मांग विधायक ने माननीय मंत्री से की जिसपर उन्होंने जल्दी ही इसपर संज्ञान लेने का आश्वाशन दिया है.

