राज्य और केंद्र सरकार स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल को उचित सम्मान दे– संजय मंडल
सहरसा-
बबलू कुमार –
06 अगस्त 2020 गुरुवार
जनतांत्रिक विकास पार्टी, सहरसा कार्यालय के रेणु नगर बटराहा वार्ड नंबर 23 में बिहार के प्रथम अमर शहीद रामफल मंडल की जयंती मनाई गई। जयंती समारोह में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार मंडल और प्रदेश उपाध्यक्ष कोसी के संगठन प्रभारी प्रशांत प्रियदर्शी भी शामिल हुए।
सर्वप्रथम अमर शहीद रामफल मंडल जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार मंडल ने कहा कि रामफल मंडल साहब जिस हक और सम्मान के अधिकारी थे। अमर शहीद रामफल मंडल के हक और सम्मान बिहार और केंद्र सरकार ने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अमर शहीद रामफल मंडल का जन्म आज ही के दिन 1924 ईसवी में हुआ था और भारत के स्वतंत्रता के आंदोलन में युवावस्था में ही उन्होंने कूद गए थे।
सीतामढ़ी के तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी हरदीप नारायण सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर राममूर्ति झा ,हवलदार श्याम लाल सिंह और चौकीदार दरवेशी सिंह को बाजपट्टी चौक पर इन्होंने गरासे से काट दिया था। उसके पश्चात बौखलाए अंग्रेजों ने हर हथकंडे को अपनाकर रामफल मंडल को गिरफ्तार कर केंद्रीय कारा भागलपुर भेज दिया। और 24 अगस्त 1942 को इन्हें फांसी की सजा दी गई।
राज्य सरकार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ बिहार के प्रथम शहीद अमर शहीद रामफल मंडल की जयंती मनानी चाहिए। लेकिन राज्य सरकार जयंती नहीं मना रही है क्योंकि अमर शहीद रामफल मंडल वंचित वर्ग के थे ।
जयंती समारोह में पुष्प अर्पित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशांत प्रियदर्शी ने कहा कि जनतांत्रिक विकास पार्टी राज्य सरकार से मांग करती है कि अमर शहीद रामफल मंडल की जयंती राजकीय सम्मान के साथ पूरे राज्य में मनाया जाए। शहीद रामफल मंडल का स्मारक राष्ट्रीय स्तर पर बनाया जाए ।राज्य के विधानसभा और देश के पार्लियामेंट में अमर शहीद रामफल मंडल की प्रतिमा का अनावरण किया जाए ।अमर शहीद रामफल मंडल के ऊपर डाक टिकट जारी किया जाए। राज्य और देश के प्रमुख चौक चौराहे पर अमर शहीद रामफल मंडल मंडल के प्रतिमा का अनावरण किया जाए तथा स्कूली और कॉलेज के शिक्षा में अमर शहीद रामफल मंडल की जीवनी को शामिल किया जाए तथा उनके नाम पर विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज तथा अन्य संस्थान खोला जाए।
जयंती समारोह को सहरसा जनतांत्रिक विकास पार्टी के जिला अध्यक्ष गोसाई मंडल , जिला प्रवक्ता राजेश रमण जी ,जिला मीडिया प्रभारी जिला सचिव प्रांजल रंजन कुमार उर्फ दिलखुश पासवान जी, जिला महासचिव मिथिलेश कुमार ताती जी ने भी संबोधित किया। तथा कहरा प्रखंड अध्यक्ष निर्मल कुमार उर्फ इंदल यादव विपिन यादव लाल बहादुर शाह आदर्श राज राहुल कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

