Thu. Feb 12th, 2026

बेगूसराय :: चेरियाबरियारपुर/मंझौल – शोसल डिस्टेंस का पालन के लिए जागरूकता अभियान, मंझौल बाजार में कोरोना जांच शिविर का आयोजन, सघन वाहन जाँच अभियान

@ शोसल डिस्टेंस का पालन एवं मास्क लगाने हेतु चलाया जागरूकता अभियान

@ पीएचसी द्वारा मंझौल बाजार में कोरोना जांच शिविर का आयोजन

@ मंझौल ओपी ने चलाया सघन वाहन जाँच अभियान

 चेरियाबरियारपुर बेगूसराय ::–

अविनाश कुमार गुप्ता ::–

06 अगस्त 2020 गुरुवार

मंझौल में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए अनुमंडलाधिकारी दुर्गेश कुमार के नेतृत्व मे गुरुवार को मंझौल एवं चेरियाबरियारपुर बाजार में अभियान चलाया गया.

उक्त बाबत अनुमंडलाधिकारी ने बताया की विभिन्न दुकानों एवं बाजारों में लोगों के भीड़ को नियंत्रित करने हेतु, आवश्यक जरूरतों से ही बाहर निकलने की अपील की जा रही है. साथ ही आवश्यक कार्य से बाहर निकलने के दौरान लोगों को शोसल डिस्टेंस बनाकर हर हाल मे मास्क लगाने की हिदायत दी गई है.

इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की टीम को देखकर दुकानदारों मे हड़कंप मच गया. जैसे ही बाजारों में अधिकारियों की टीम पहुंची. दुकानदार अपनी अपनी दुकानों को बंदकर इधर-उधर निकलते दिखे. जबकि प्रशासन के द्वारा इस दौरान सख्ती से मास्क लगाने की हिदायत दी गई. साथ ही मास्क नहीं लगाने की स्थिति में चालान काटकर जुर्माने की राशि वसूलने संबंधी जानकारी दी गई.

विदित हो कि पिछले दिनों कोरोना के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर लोगों मे भय और दहशत का माहौल कायम हो गया है. सुदूरवर्ती गांवों में भी उक्त महामारी के पांव पसारने से लोगों मे बेचैनी बढ़ती जा रही है. जबकि प्रशासन द्वारा बार-बार शोसल डिस्टेंस बनाकर मास्क लगाने की अपील करने के बावजूद अशिक्षित लोगों पर इसका कोई खास असर नहीं दिख रहा है. फलतः प्रशासन के द्वारा सख्ती से मास्क लगाने की अपील हेतु अभियान चलाकर जागरूकता फैलाने का काम किया जा रहा है.

उक्त अभियान के क्रम मे मंझौल डीएसपी निशित प्रिया, बीडीओ कर्पूरी ठाकुर, सीओ राजीव रंजन चक्रवर्ती, मंझौल ओपी अध्यक्ष सुबोध कुमार, चेरियाबरियारपुर थाना पुलिस सहित अन्य मौजूद थे.

मंझौल ओपी ने चलाया सघन वाहन जाँच अभियान

मंझौल सहायक थाना क्षेत्र में आज गुरुवार को सघन वाहन एवं मास्क जाँच अभियान चलाया गया ।

मंझौल थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि 11 मोटरसाइकिल चालकों से 10000 की राशि एवं मास्क जांच में 8 व्यक्तियों से 50 रुपये की दर से 400 की राशि वसूल की गई।

पीएचसी द्वारा मंझौल बाजार में कोरोना जांच शिविर का आयोजन

मंंझौल में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए गुरुवार को पीएचसी चेरियाबरियारपुर के द्वारा मंझौल बाजार में शिविर का आयोजन किया गया गया.

जिसमें 50 लोगों में कोरोना संक्रमण की जांच रैपिड एंटीजेन टेस्ट किट द्वारा की गई. वहीं पीएचसी चेेेरियाबरियारपुुुर मे 145 लोगों की जांच की गई. इस दौरान कुल नौ लोगों की जांच रिपोर्ट पोजेटिव आई है. जबकि शेष सभी के रिपोर्ट नेगेटिव है.

पीएचसी प्रभारी डॉ पृथ्वीराज ने बताया दोनों जगह कुल 195 लोगों की जांच की गई है. जांच के लिये आए लोगों में लक्षण वाले संदिग्ध एवं मरीज के कॉन्टैक्ट में आये लोग शामिल थे. सभी कोरोना पॉजिटिव मरीज को होम क्वारेंटाइन मे भेज दिया गया है.

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed