बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
06 अगस्त 2020 गुरुवार
युवा जनता दल यूनाईटेड जिला कार्यालय मे सोशल डिस्टेंस मेंटन करते जिला कमिटि का विस्तार किया गया। जिसमे नीरज राय को जिला महासचिव, अमित कुमार को जिला प्रवक्ता, रौशन कुमार को जिला मिडिया प्रभारी, राजा कुमार को सोशल मिडिया प्रभारी, मितल कुमार को जिला सचिव एवं प्रवीण कुमार सिंह को जिला कार्यकारिणी के पद पर मनोनीत किया गया। सभी नये कार्यकर्ताओं को युवा जदयू जिलाध्यक्ष गौरव सिंह राणा के हाथो माला पहनाकर विभिन्न पदो पर घोषित किया गया।
ज्ञात हो कि विगत दिनो पूर्व इन सभी नये कार्यकर्ताओं ने संगठन की सदस्यता लिया था। संगठन की मजबूती को लेकर जिलाध्यक्ष के द्वारा जिले के प्रखंड स्तर, पंचायत स्तर एव॔ बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोडा जा रहा है।
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए युवा जदयू ने एक लाख युवाओ को संगढन से जोडने का लक्ष्य पहले ही ले चुका है। इस कोरोना महामारी एव॔ बाढ क्षेत्रों मे भी युवा जदयू के कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्रो मे बढ चढ़कर लोगो की मदद कर रहे है।
सरकार के जनकल्याण कारी योजनाओ को धरातल तक पहुंचाने मे कोई कसर नही छोड रहे है। वहां मौजूद जिला सचिव मो राजा ने कहा कि विगत दिनो पूर्व समाप्त हुए वर्चुअल सम्मेलन की सफलता मे भी संगठन के कार्यकर्ताओं ने अपनी अहम भुमिका निभायी थी।
युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा जी के आदेशानुसार युवा विचार विकसित बिहार नीतीश कुमार कार्यक्रम के तहत प्रत्येक शनिवार को दोपहर बारह बजे फेसबुक लाइव कार्यक्रम के तहत सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ को विस्तार से बताने एवं इसका लाभ लेने की अपील भी की।


