Wed. Feb 11th, 2026

501 घी के दीपक जलाए गए श्री नव दुर्गा मंदिर के प्रांगण में :: अवसर था अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पूजन का

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::-

06 अगस्त 2020 गुरुवार

श्री नव दुर्गा मंदिर संध्या आरती कमेटी के द्वारा दिनांक 05 अगस्त को श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा भूमि पूजन किया गया। इस खुशी के मौके पर श्री नव दुर्गा मंदिर सार्वजनिक धर्मशाला गोला रोड के प्रांगण में संध्या आरती कमेटी के अध्यक्ष सूरज कुमार के नेतृत्व में 501 घी के दीपक जलाए गए।

इस मौके पर महासचिव अभिषेक कुमार ने कहा करीब 492 सालों के बाद मंदिर का निर्माण हो रहा है इसलिए पूरे भारतवर्ष में खुशी की लहर है और जनता इस मौके पर दिवाली मना रही है।

मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने कहा की अयोध्या का मामला बहुत दिनों से सुप्रीम कोर्ट में लंबित था। सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश ने बहुत सोच समझ कर फैसला लिया और उस फैसले से दोनों समुदाय के लोग खुश हैं। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट को भी धन्यवाद।

इस मौके पर उपाध्यक्ष मनीष कुमार, सचिव कौशल कुमार, कोषाध्यक्ष नंद किशोर कुमार, मंदिर प्रभारी किशन कुमार , पूजा प्रभारी हर्ष कुमार,कोर कमेटी के सदस्य राहुल कुमार, राहुल पोद्दार, अभिषेक कुमार, रोहित कुमार, नंदन कुमार, बिट्टू कुमार, इत्यादि मौजूद थे

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed