ब्यूरो प्रमुख – चन्द्र प्रकाश राज ,
बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का हुआ वितरण
रिपोर्ट – जमीरउद्दीन ,
बनियापुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मसरक प्रखंड के विभिन्न बाढ़ प्रभावित गाँवो का दौरा विकासशील इंसान पार्टी के प्रदेश सचिव सह 115 बनियापुर विधानसभा के भावी प्रत्याशी श्री श्रवण कुमार ने किया। इस दौरान प्रदेश सचिव ने सिसई, बंगरा, लखनपुर,कर्णकुंदरिया आदि गाँव में पीड़ित लोगों से मिलकर राहत सामग्री का वितरण किया।
मौके पर मौजूद प्रदेश सचिव ने बताया कि अम्बेडकर लोक सेवा संघ के तत्वधान में विगत दो दिनों से भोजन का पैकेट तथा तिरपाल पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराया जा रहा है।
इस अवसर पर सचिव कृष्णा राम,अध्यक्ष रणधीर मांझी, मनोज कुमार राम, विनोद बैठा, विजय मांझी, अशोक मांझी,जिला पार्षद प्रतिनिधि योगेन्द्र महतो,राम,विक्रम चौधरी, धर्मेन्द्र बैठा, आदि अन्य मौजूद रहे।

