@ गांव की बेटी की मायानगरी मुंबई में जलवा
@ अगली भोजपुरी फिल्म पूर्णमासी जल्द आने वाली
चमथा-बेगूसराय ::–
मिंटू झा ::–
5 अगस्त 2020 बुधवार
बछवाडा़ प्रखंड क्षेत्र के चमथा 3 पंचायत अंतर्गत चिरैया टोल गांव में भोजपुरी जगत की अभिनेत्री निधि झा ने कहा कि कला विहीन मनुष्य पशु के समान है।
अपनी प्रतिभा व कला के बल पर मायानगरी मुंबई में सपनों की उड़ान भर रही भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री निधि झा ने मुकाम हासिल किया है।
उक्त अवसर पर मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र के साठा गांव निवासी मिंटू झा ने बुके देकर हौसला बुलंद किया। और श्री झा ने कहा कि मेहनत करने वाले को सफलता एक ना एक दिन जरूर कदम चूमती है। निधि का दावा है कि भोजपुरी में वह इकलौती अभिनेत्री हैं। जिन्हें विलेन का रोल करने का मौका मिला है, निधि झा कहती हैं, अभी तक आपने पुरुष को विलेन की भूमिका में देखा होगा। या फिर किसी हीरो ने कोई किरदार विलेन का किया होगा। पर, पहली बार मैं विलेन की भूमिका भी निभाने जा रही हूं।
वही निधि झा भोजपुरी सिनेमा में खुद के लिए एक अलग मुकाम रखती हैं। अपने लुक के कारण उन्हें हटकर फिल्में मिलती हैं। और यही निधि की यूएसपी भी है। नागिन जैसी भूमिकाओं के लिए निर्माता जहां उनकी तरफ एकटक देखते हैं, वहीं विलेन की भूमिका के लिए भी निधि बिल्कुल परफेक्ट मानी जाती हैं। यही वजह है, कि उनके करियर को देखें तो इस तरह की फिल्में कुछ अधिक हैं।निधि को ऐसे किरदार पसंद भी हैं।उनका दावा है कि वह भोजपुरी की पहली हॉरर फिल्म करने जा रही हैं।
इसमें भी उनका किरदार सबसे अलग होगा।
निधि ने कहा कि उनके लुक के कारण उन्हें कुछ खास तरह की फिल्में ज्यादा ऑफर होती हैं। हालांकि वह यह भी कहती हैं कि उन्होंने हर तरह की फिल्में की हैं। पर, इस तरह के किरदारों में दर्शकों का भी उन्हें बहुत प्यार मिला है। निधि आगे कहती हैं।अब मेरी फिल्म ‘गैंगस्टर दुल्हनिया’ को ही ले लीजिए। इसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया। इसके बाद अब इच्छाधारी नाग और नागराज और विषकन्या के जरिए भी वह पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।
वहीं निधि झा ने कहा कि मैं बहुत जल्द बेटी नंबर-1 में भी दिखेंगी। नागराज और विषकन्या’ में निधि एक खूंखार खलनायिका के रूप में दिखेंगी। वहीं, निधि एक पारिवारिक फिल्म भी कर रही हैं। इस फिल्म मेंं ‘बेटी नंबर-1 । इस फिल्म में वह एक स्टार ऐक्ट्रेस के रूप में नजर आएंगी। इन दोनों फिल्मों में उनके साथ भोजपुरी के सुपरस्टार यश कुमार हैं।
विद्यापति नगर प्रखंड क्षेत्र के मऊ में जन्मीं निधि झा डॉक्टर बनना चाहती थीं। पर, किस्मत से वह फिल्म इंडस्ट्री में पहुंच गई। भोजपुरी में आने से पहले उन्होंने टीवी धारावाहिक भी किए।
निधि कहती हैं। अभी तो भोजपुरी में अच्छा कर रही हूं। बॉलिवुड में बर्फी की प्रियंका चोपड़ा की तरह कुछ चुनौतीपूर्ण रोल निभाना चाहूंगी। देखते हैं, जब तक अच्छा ऑफर नहीं आता, तब तक तो भोजपुरी में काम करती रहूंगी। भोजपुरी में अब मेरी एक पहचान है।और इसे हमेशा बनाए रखना है।वहीं निधि झा बताते हैं कि वचन,शंकर,जान, इश्क कुबूल लॉकडाउन के वजह रिलीज नहीं हो सकी।वहीं पूर्णमासी फिल्म लॉकडाउन के बाद आने वाली है।अपनी पुत्री की सफलता से उत्साहित पिता रंजीत झा और माता बेबी झा, प्रसन्नता व्यक्त किया।
वहीं निधि झा इस मुकाम पाने का श्रेय अपने माता-पिता को दिया।और उन्होंने कहा कि बिन यार विन की कुछ दिन पूर्व आ चुका है। उपस्थित व्यक्ति राजेश झा,सुजीत झा,एनएसजी कमांडो, सोनू झा,डॉ नीरज झा,तुषार झा, निशांत कुमार,अमित कुमार आदि थे।


