165 का हुआ कोरोना टेस्ट, 6 पॉजिटिव
वीरपुर बेगूसराय ::–
धर्मेंद्र कुमार ::–
5 अगस्त 2020 बुधवार
भगवानपुर प्रखंड के जोकिया पंचायत के वार्ड संख्या छह स्थित घुसहा बांध मे बलान नदी का पानी का रिसाव होने से ग्रामीणो मे भय एवं दहशत बना हुआ है ।
ग्रामीणो ने बताया कि उक्त बांध से बलान नदी का पानी का रिसाव करीब पन्द्रह दिनो से लगातार जारी है । स्थानीय मुखिया के द्वारा उक्त रिसाव स्थल बांध के समीप कुछ दिन पहले मिट्टी का भरा बोरा डाला गया था ।लेकिन अभी भी रिसाव रूकने का नाम नहीं ले रहा है ।
बलान नदी का जल स्तर मे लगातार वृद्धि होने से ग्रामीणो मे भय बना हुआ है । ग्रामीण सुमन राय एवं शंकर साह घर के समीप बाधं से बलान नदी का पानी रिसाव हो रहा है। ग्रामीणो ने बताया कि कोई भी अधिकारी अभी तक रिसाव स्थल पर नहीं पहुचें हैं ।
जिससे ग्रामीणो के बीच आक्रोश व्याप्त है । ग्रामीणो ने समाचार के माध्यम से बाधं मे बलान नदी के पानी के रिसाव पर अविलम्ब रोक लगाने की मांग पदाधिकारियो से की है ।
165 का हुआ कोरोना टेस्ट, 6 पॉजिटिव
वीरपुर पीएचसी के स्वास्थ्य कर्मियों ने डीहपर शिवमंदिर के पास कैम्प कर बुधवार को एंटीजन किट से कोरोना टेस्ट किया।
पीएचसी हेल्थ मैनेजर आनंद ईश्वर की उपस्थिति में लैब तकनीशियन संजय कुमार द्वारा कुल 165 लोगों का टेस्ट किया।
जिसमें से 6 लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है।उन्होंने बताया कि स्थानीय आमजनों की जांच की गई।उसी में से 6 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं।

