ब्युरो प्रमुख – चन्द्र प्रकाश राज ,
सारण के इंद्रपुरी ( इनई ) में भव्य अयोध्या जी राम दरबार का हुुुआ शिलान्यास , इनई ब्रह्म स्थान के तीसरे मंजिल पर बनेेेगा भव्य श्री राम दरबार 
ब्रह्म स्थान के दूसरे मंजिल पर मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर है स्थापित ,
इंद्रपुरी इनई गौतम स्थान क्षेत्र का पूर्वी भाग है , यह पूरा क्षेत्र भगवान हनुमान का ननिहाल है ।
छपरा : रिवीलगंज के इनई के मनोकामना सिद्ध महावीर मंदिर ब्रह्म स्थान के तीसरे मंजिल पर इनई का भव्य अयोध्या राम दरबार का शिल्यन्याश किया गया ,ग्रामीणों एवं सभी समाज के सहयोग से मनोकामना महावीर मंदिर बनाया गया है ,यह मंदिर छपरा शहर के पश्चिमी छोर एनएच 19 पर एवं इनई तेलपा पथ के शुरुआत पर है ,यह ब्रह्म बाबा का प्राचीन मंदिर है ,इस मंदिर के दूसरे मंचिल पर महावीर मंदिर पटना का स्वरूप का बनाया गया है,इस प्राचीन मंदिर में बहुत दूर दराज के साथ दूसरे जिला एवं दूसरे राज्य से आकर मन्नत मानते है एवं मन्नत पूरा होने पर पूजा होती है,इस मंदिर में प्रटेक वर्ष वार्षिक 5 दिवसीय समारोह मार्च महीना में जलसा होता है ,इस मंदिर पर लोगो द्वारा कहा जाता है कि इंद्र भगवान जब गोदना जा रहे थे तो रात्रि विश्राम किय थे इसी कारण इस गांव को इंद्रपुरी भी कहा जाता है,आज शिल्यण्यास पूजा वाराणसी के पंडित मुन्ना बाबा के द्वारा किया गया ,इस मंदिर पर हर वर्ष दशहरे के सप्तमी के दिन बजरंगबली का मूर्ति रखा जाता है जो कार्तिक महीना के इकम के दिन रिविल्गज के महावीरी अखाड़ा निकला जाता है, इस कार्यकर्म में राजीव रंजन चौहान,अजय सिंह,भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान, कन्हैया सिंह,संजीव सिंह,मोहन सिंह,जय प्रकाश सिंह,रणधीर सिंह,नीरज सिंह सहित ग्रामीण जनता सामिल हुए।

