Wed. Feb 11th, 2026

जद यू नेता वीरेंद्र ओझा ने मसरख के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

ब्यूरो प्रमुख –  चन्द्र प्रकाश राज ,

जद यू नेता वीरेंद्र ओझा ने मसरख के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

वीरेंद्र ओझा ने किया राहत कैम्पो का भैतिक सत्यापन

जमीरउद्दीन , बनियापुर ,

बनियापुर (सारण) जद यू नेता वीरेंद्र ओझा ने बनियापुर विधान सभा क्षेत्र के मसरख बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का सघन दौरा कर प्रखंड के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रो में सरकार द्वारा चलाए जा रहे राहत कैम्पो का भौतिक सत्यापन किया।उन्होंने चांद कुदरिया कर्ण कुदरिया दुर्गा वाली बहरौली जजौली सहित कई गावो का दौरा करते बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद देने, दिलाने का भरोसा दिया।जहा पूर्व प्रत्याशी व राज्य परिषद सदस्य वीरेंद्र ओझा ने कहा कि इस आपदा से निपटने के लिए हम सभी आपके साथ है, नीतीश सरकार आपके लिए हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है।जिला प्रशासन द्वारा तिरपाल भोजन चिकित्सा व्यवस्था मवेशियी के चारा, सहित विस्थापितो के लिए सुरक्षित ठहराव सहित हर तरह की व्यवस्था कराई जा रही है।स्थानीय प्रशासन सहित जिला प्रशासन से आपकी हर समस्याओ को का तत्क्षण निदान कराया जा रहा है।मौके प्रखड अध्यक्ष रामाधार सिंह कान्तु ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

Related Post

You Missed