Thu. Feb 12th, 2026

बेगूसराय :: ससुराल से लौट रहे युवक की संदिग्धावस्था मे रास्ते में हुई मौत

मंझौल-बेगूसराय ::–

अविनाश कुमार गुप्ता ::–

4 अगस्त 2020 मंगलवार

आज मंगलवार को ससुराल से पत्नी को पहुंचाकर लौट रहे युवक की रास्ते में संदिग्धावस्था मे मौत हो गई. उक्त युवक की पहचान पहसारा पंचायत के रमौली गांव निवासी प्रखंड कर्मी उपेन्द्र पासवान के पुत्र सतीश कुमार पासवान के रूप में की गई.

जानकारी अनुसार उक्त युवक की शादी बीते 23 जूलाई को वीरपुर थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव निवासी विंदेश्वरी पासवान की पुत्री से हुई थी. मृत युवक के भाई विनीत पासवान के अनुसार मृतक रक्षा बंधन त्योहार के अवसर पर पत्नी के साथ ससुराल गया था. जहां से वापसी के क्रम मे रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

खबरों के अनुसार मृत युवक साइकिल से अपने घर की ओर लौट रहा था, तभी सिउरी पुल के समीप अचानक लड़खड़ा कर गिर गया. तथा उसके मुंह एवं नाक से गांंजपोटा निकलने लगा. तभी पुल के पास गन्ना का जूस बेच रहे दुकानदार सहित अन्य राहगीरों की भीड़ जमा हो गई.

कुछ लोगों के द्वारा मंझौल ओपी पुलिस को सूचना दी गई. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मंझौल ओपीध्यक्ष सुबोध कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंची. तथा पीएचसी चेरियाबरियारपुर से एम्बुलेंस मंगाकर अचेतावस्था मे युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया.

एम्बुलेंस कर्मी ने बताया अस्पताल पहुंचकर युवक को इलाज हेतु पर्ची कटाया. इस दौरान चिकित्सक इलाज हेतु पहुंचे. जहां जांच पड़ताल के उपरांत चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया. तथा वापस ले जाने की बात कही. पुनः युवक के शव को लेकर एम्बुलेंस कर्मी मंझौल ओपी पहुंचे. जहां उसके मोबाइल पर फोन आने के उपरांत पहचान हुई. तथा परिजनों को सूचना दी गई.

मौके पर पहुंचे परिजनों मे कोहराम मच गया. तत्पश्चात थाना पुलिस के द्वारा कागजी खानापूर्ति के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया. ओपीध्यक्ष ने बताया प्रथम दृष्टया उक्त मामला अत्यधिक गर्मी एवं उमस के कारण लू लगने से प्रतीत होता है. जबकि मृत युवक के मुंह से निकल रहे गांजपोटा को देखकर उपस्थित लोग मामला को संदिग्ध बता रहे थे.

मौके पर पहुंचे मृतक के साला संतोष कुमार पासवान ने बताया नाश्ता करके सुबह दस बजे ही घर के लिए निकले थे. वहां से घर वापसी के समय तक मृतक को कोई परेशानी नहीं थी. जबकि लगभग एक बजे दिन मे सिउरी पुल के समीप पहुंंचकर उक्त साइकिल सवार युवक अचेत होकर गिर गया.

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed