बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
04 अगस्त 2020 मंगलवार
आज जीडी कॉलेज में एबीवीपी एवं एबीवीपी समर्थित छात्र संघ प्रतिनिधियों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया।
अभियान का नेतृत्व एबीवीपी के नगर सह मंत्री आदित्य राज ने किया। इन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा सफाई नहीं किया गया। इस टाल मटोल की वजह से हमलोग सफाई अभियान चलाए है। बहुत सारी सब्जियां अभी भी जमी हुई है। इस कारण गंध फैल रही है। इसे नामांकन से पहले हटाया जाना चाहिए।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आजाद कुमार व कॉलेज प्रतिनिधि अंशु कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन व नगर निगम जल्द से जल्द पूरी तरह सब्जियों को हटाकर सैनिटाइजेशन करें। ताकि छात्रों के नामांकन के लिए अनुकूल वातावरण हो सके। एबीवीपी सख्त शब्दों में यह मांग करती है कि मधुबनी पेंटिंग की मरम्मती व रनिंग ट्रैक पर अविलंब मिट्टी भराई किया जाय। इस ट्रैक से छात्रों का जीवन जुड़ा है।
एलएनएमयू कोर कमेटी सदस्य ध्रुव कुमार ने कहा कि जिस समय कॉलेज में सब्जी मंडी लगाया गया तो प्रशासन ने वादा किया था कि कॉलेज को पूरी तरह सफाई करके, सेनेटाइजेशन व क्षति की पूर्ति किया जाएगा। लेकिन अब वे इस बात से मुकर रहे हैं। एबीवीपी किसी भी सूरत में इस चरित्र को बर्दाश्त नहीं करेगी। हम सभी प्रशासन के इस कृत्य की निंदा करते हैं एवं अविलंब क्षतिपूर्ति की मांग करते हैं।
नगर कार्यकारिणी सदस्य राहुल कुमार व कौशिक झा ने बताया कि हमलोग द्वारा सौपें गए ज्ञापन के अनुसार ही नामांकन में सुविधा के लिए सभी सातों काउंटर के आगे गोला किया गया है । लड़की के लिए प्रशासनिक भवन परिसर में व लड़के के लिए मुख्य काउंटर पर नामांकन की व्यवस्था की गई है। कुल 7 की संख्या में लड़के व लड़कियों का अलग अलग काउंटर बनाया गया है। एबीवीपी द्वारा एलएनमयू की स्थापना दिवस पर भी इसके स्वर्णिम इतिहास को याद किया गया।
एबीवीपी कार्यकर्ता राजू कुमार ने कहा कि सब्जी मंडी हटाने से लेकर सफाई व क्षतिपूर्ति मांग में विपक्षी दल कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। केबल झूठी वाहवाही बटोरने के लिए समाचार पत्र में आते रहते हैं। इनका छात्र हितों से कोई नाता नहीं है इसलिए ये लोग हमारे आंदोलन का विरोध करते हुए इसे नौटंकी बता रहे थे। आज एबीवीपी व छात्र संघ की जीत हुई है। मौके पर कई एबीवीपी कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

